फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga water level increasing in varanasi Aarti site changed for third consecutive day

वाराणसी में गंगा उफान पर: लगातार तीसरे दिन बदला आरती स्थल, हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थल डूबा, बढ़ी चिंता

Fri, 21 Jul 2023 10:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 Jul 2023 10:30 PM IST
सार

वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में गंगा सेवा निधि द्वारा की जाने वाली प्रतिदिन गंगा आरती का स्थान शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बदला। पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 100 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
Ganga water level increasing in varanasi Aarti site changed for third consecutive day
वाराणसी में गंगा उफान पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गंगा के जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके कारण शुक्रवार को हरिश्चंद्र घाट का शवदाह स्थल पूरी तरह से डूब गया और मणिकर्णिका घाट के दूसरे रैंप पर पानी चढ़ गया है। वहीं, दशाश्वमेध घाट पर तीसरे दिन भी आरती स्थल में बदलाव हुआ। गंगा आरती जल पुलिस के पास चौकी पर हुई। वहीं, घाट पर शीतला माई मंदिर में पानी प्रवेश कर गया।

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 100 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं वरुणा में पलट प्रवाह से तटीय इलाके में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 64.32 मीटर दर्ज किया गया और जलस्तर में चार सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा था।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी का होगा ASI सर्वे; हिंदू पक्ष का दावा- मुख्य गुंबद के नीचे एक और शिवलिंग, बोले- आती है धप-धप की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन

मणिकर्णिका घाट के दूसरे रैंप तक पहुंचा पानी

दोपहर 12 बजे के बाद बढ़ाव में एक सेमी की कर्मी दर्ज की गई और जलस्तर में तीन सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव जारी है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के नीचे गंगा का पानी लहरा रहा है। मणिकर्णिका घाट के दूसरे रैंप पर भी देर रात तक पानी पहुंच चुका था और हरिश्चंद्र घाट का स्थल डूबने के कारण शवदाह ऊपर शुरू हो गया है।

शवदाह के लिए जगह कम होने के कारण शवदाह यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण वरुणा में भी पलट प्रवाह होने से तटवासियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होती रही तो तटवासियों को सुरक्षित ठिकाने की ओर पलायन करना होगा।

गंगा में स्नान करने वालों को किया सचेत, शाम पांच बजे के बाद नौका संचालन पर रोक

जल पुलिस प्रभारी ने बताया कि पीएसी बाढ़ राहत बल के माध्यम से छलांग लगाकर स्नान करने पर रोक लगाई गई है। जल स्तर में बढ़ाव को देखते हुए पब्लिक एड्रेस सिस्टम के साथ-साथ लाउड हेलर का प्रयोग करते हुए स्नान करने वालों को सचेत किया जा रहा है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। शाम पांच बजे के बाद नौका संचालन पर रोक लागू है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed