{"_id":"63351fd70d52f85d3b37e522","slug":"ganga-water-level-10-cm-increase-in-ganga-water-level-in-12-hours-effect-from-mirzapur-to-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ganga water Level: 12 घंटे में गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी, मिर्जापुर से बलिया तक पड़ा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganga water Level: 12 घंटे में गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी, मिर्जापुर से बलिया तक पड़ा असर
Thu, 29 Sep 2022 10:02 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:02 AM IST
सार
वाराणसी में गंगा के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 12 घंटे में गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा है।
विज्ञापन
वाराणसी में गंगा के बाढ का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में घटाव के बाद गंगा के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। 12 घंटे में गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा है।
बुधवार को सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 66.22 मीटर दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को 66.43 मीटर दर्ज किया गया। प्रयागराज में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव के कारण बनारस में भी बढ़ाव शुरू हो गया है। इसके कारण मिर्जापुर से बलिया तक एक बार फिर जलस्तर में बढ़ाव शुरू हो गया। रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 66.32 मीटर तक पहुंच गया।
तटवर्ती इलाकों की ओर बढ़ चला है पानी
गंगा और वरुणा के किनारे रहने वाले बाढ़ पीड़ित अभी पूरी तरह से अपने घरों के अंदर से मिट्टी और मलबा तक साफ नहीं कर पाए थे कि फिर से पानी तटवर्ती इलाकों की ओर बढ़ चला है।