फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga water is about to enter Ramnagar from sandy ghat

बलुआ घाट से रामनगर में प्रवेश करने वाला है गंगा का पानी

Thu, 12 Aug 2021 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ganga water is about to enter Ramnagar from sandy ghat
रामनगर । रामनगर के बलुआघाट से जाने वाले रास्ते से गंगा का पानी नगर में प्रवेश करने वाला है। वहीं नालों के जरिये गंगा का पानी कोदोपुर और वाजिदपुर क्षेत्र में पहुंच गया है और कई घर पानी से घिर गए है। इधर सामने घाट पर दूर तक गंगा का पानी पहुंच जाने के कारण पुलिस ने दोपहर के बाद रामनगर की ओर से पुल पर सभी तरह के आवागमन पर रोक लगा दी है। सड़क पर पानी के चलतेे पुल पर जाम की स्थिति बनने से ऐसा किया गया है।
विज्ञापन

बलुआ घाट के रास्ते गंगा का पानी बुधवार को करमन शाह बाबा के सामने स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंच गया है। अगर एक फुट पानी और बढ़ा तो पानी शास्त्री प्रतिमा तक पहुंच जाएगा। वहीं रामनगर में गंगा किनारे बने बंधा पर सड़क धंसने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मलवा पाटकर मरम्मत करने में जुट गए। गड्ढा पाटने का कार्य बुधवार को भी जारी था। सर्वाधिक प्रभावित वाजिदपुर और कोदोपुर के वे इलाके हैं जो नाले के संपर्क में हैं। श्मशान जाने का रास्ता पूरी तरह जलमग्न हो गया है। इस रास्ते में पड़ने वाले कुछ घर पानी से घिर गए हैं। तो कोदोपुर में भी यही स्थिति है। प्रशासन पूरी सतर्क है। वही रामनगर किले के पीछे स्थित व्यास काशी मंदिर से गंगा का पानी बस चंद इंच दूर है। अपराह्न में पुल पर यातायात प्रतिबंधित हो जाने के कारण लोगों को आवागमन में दुश्वारियां आनी शुरू हो गई है। लंका वाराणसी से संपर्क का एक मात्र जरिया विश्वसुंदरी पुल ही बचा है।
विज्ञापन

फोटो-------------
कैबिनेट मंत्री ने ढाब इलाके के गांवों के पीड़ितों का जाना हाल
चौबेपुर। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने उन्होंने बाढ़ प्रभावित ढाब इलाके के रमचंदीपुर, मोकलपुर, गोबरहां, मुस्तफाबाद समेत कई गांवों में एनडीआरएफ टीम के साथ जायजा लिया। रमचंदीपुर रेता गांव में एडीएम प्रशासन व उपजिलाधिकारी, नायब तहसीलदार को राहत सामग्री बांटने में कोताही न बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने राहत सामग्री का वितरण भी किया। इस मौके पर पवन चौबे, जितेंद्र सिंह,, संजय सिंह, कमलेश मौर्य, धर्मेन्द्र पटेल, लालबहादुर पटेल, प्रमोद निषाद आदि कई प्रमुख लोग शामिल रहे। उधर, सपा के पूर्व सांसद रामकिसुन यादव ने बाढ़ प्रभावित ढाब इलाके का दौरा किया। उन्होंने रमचंदीपुर, मोकलपुर, अंबा घाट पर नाव चलाने की मांग की। पिपरी गांव व धौरहरा, मठिया आदि कई गांवों में सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने दौरा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर के बाढ़ पीड़ित पहुंचे वाराणसी के राहत शिविर में
राजातालाब। जनपद से सटे मिर्जापुर जिले के समीपवर्ती गांव के बाढ़ पीड़ित पशुओं के साथ वाराणसी के बाढ़ राहत शिविर में पहुंच गए हैं। जमुनी के ऋषि नारायण शास्त्री हाई स्कूल तथा शाहंशाहपुर के मालवीय इंटर कॉलेज में राहत शिविर बनाया गया है। बुधवार को एक और मरुई में भी राहत शिविर बनाया गया। इन तीनों चौकियों पर सैकड़ों की संख्या में मवेशी और लोग पहुंच चुके हैं। बाढ़ चौकियों का निरीक्षण उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ नाथ यादव तथा तहसीलदार मीनाक्षी पांडे ने किया। उधर, बाढ़ में अपनी डूबती फसलों को देखकर किसानों की आंखों में पानी आ जा रहा है। केला की खेती करने वाले किसान राजकुमार पाल और परवल की खेती करने वाले लाल बिहारी पटेल और सब्जी की खेती करने वाले सुरेश पटेल, गोपी महतो, आसाराम, मुकेश, सत्य प्रकाश मायूस हैं।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed