{"_id":"63c019fa07625d0e526a4c20","slug":"ganga-vilas-shankar-mahadevan-in-kashi-vishwanath-dham-singing-mythological-saga-of-maa-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम में शंकर महादेवन की प्रस्तुति, सुना रहे मां गंगा की पौराणिक गाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम में शंकर महादेवन की प्रस्तुति, सुना रहे मां गंगा की पौराणिक गाथा
Thu, 12 Jan 2023 08:04 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 12 Jan 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में शंकर महादेवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे लंबा रिवर क्रूज गंगा विलास रवानगी की पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शंकर महादेवन ने काशी विश्वनाथ धाम के मंदिर चौक पर प्रस्तुति दी। उन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कर्तव्य गंगा का अहसास कराया। कार्यक्रम में सीएम योगी, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल समेत कई नेता और गंगा विलास क्रूज पर सवार पर्यटक मौजूद हैं।
विज्ञापन
शंकर महादेवन ने शुरुआत शिव तांडव से की। काशी विश्वनाथ धाम में मुक्ताकाश मंच पर जैसे ही शिव तांडव की शुरुआत हुई तो कोना-कोना हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। सुर-लय और तान ऐसी कि विदेशी पर्यटक मदमस्त होकर नृत्य करने लगे। तकरीबन एक घंटे के शो का समापन शंकर महादेवन की ‘कर्तव्य गंगा’ की स्तुति के साथ होगा।
विज्ञापन