फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga moved towards the city, tied broken in tikri

शहर की ओर बढ़ी गंगा, टिकरी में टूटा बंधा

Thu, 12 Aug 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ganga moved towards the city, tied broken in tikri
बनारस में गंगा में उफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई इलाकों को जलमग्न करने के बाद गंगा अब शहर की ओर बढ़ रही है। वहीं, बढ़ते जलस्तर के कारण टिकरी में बना हुआ अस्थायी बांध बुधवार को टूट गया। बांध टूटने के बाद बाढ़ का पानी बस्तियों की ओर तेजी से बढ़ने लगा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शाम को छह बजे गंगा का जलस्तर 72.12 मीटर दर्ज किया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह गंगा के जलस्तर में बढ़ाव का सिलसिला जारी रही। वहीं देर रात से हो रही बरसात के कारण बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थितियां गंभीर हो गई हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सुबह 8 बजे 72.02 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान से 76 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके बाद गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव जारी था। दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 72.06, तीन बजे 72.09 और शाम को छह बजे गंगा का जलस्तर 72.12 मीटर तक पहुंच गया।
विज्ञापन

जलस्तर में बढ़ाव के कारण टिकरी में 2013 में बना अस्थायी पांच फीट ऊंचा और चार फीट चौड़ा बंधा बह गया। इससे टिकरी और रमना बनपुरवा के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले लोगों को पलायन करना पड़ा। पानी भरने के कारण दर्जनों घर तराई में डूब गए। पानी फैलकर टिकरी साहनी बस्ती और रमना कुटिया की तरफ चढ़ने लगा है। टिकरी के रहने वाले रमेश साहनी, मुरली साहनी, मल्लू साहनी ने बताया कि बाढ़ का पानी चढ़ने से इन लोगों का घर डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट ऑफिस में घुसा पानी, काम बाधित
सारनाथ। सारनाथ डाकघर में बारिश के कारण सड़कों पर जमा पानी अंदर प्रवेश कर गया। जिससे लगभग तीन घंटे तक डाक घर का काम बाधित रहा। जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था ना होने के कारण बारिश का पानी पोस्ट ऑफिस में भर गया। पोस्ट ऑफिस से पानी को निकालने के लिए कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी।
राहत सामग्री को लेकर हुई भगदड़
सारनाथ। सलारपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने बाढ़ राहत शिविर में बुधवार की शाम को राहत सामग्री बांटने को लेकर भगदड़ की स्थिति मच गई । हो हल्ला होने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचे मामला शांत कराया। शाम को शिविर में राजस्व टीम 40 लोगों को राहत सामग्री वितरण करने पहुंची। यहां मौजूद लोग हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नागेश कुमार सिंह ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
25 दिन में 45 फुट बढ़ गया जलस्तर
गंगा के जलस्तर में पिछले 25 दिनों में 45 फुट (13.52 मीटर) की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। 18 जुलाई को गंगा का जलस्तर 58.60 मीटर था सात अगस्त को 70.36 मीटर, आठ अगस्त को 70.96, नौ अगस्त को 71.38 और 10 अगस्त को 71.83 मीटर पहुंच चुका था।
उतरेगा पानी तो बढे़गी परेशानी
बाढ़ का पानी उतरेगा तो संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा अधिक रहेगा। ऐसा इसलिए कि लंबे समय से पानी जमा होने के बाद वहां कीचड़ और गंदगी अधिक होने की वजह से संक्रामक बीमारियां भी बढ़ेंगी। ऐसे में नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की चुनौती भी बढ़ेगी। अगर समय रहते इससे निपटने की व्यवस्था नहीं की गई तो समस्या बढ़ सकती है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि इसके लिए जरूरी दवाइयां मंगाए जाने के साथ ही शहर में नगर निगम और ग्रामीण इलाकों में ग्राम प्रधान की मदद से साफ-सफाई कराने के साथ ही लोगों में जरूरी दवाइयों का वितरण भी कराया जाएगा। इसके लिए शासन को पत्र लिखकर दवाइयां सहित अन्य सामग्रियां मंगाई जा रही हैं।
बारिश से जलभराव, कई जगह लगा जाम
शहर के कई इलाकों में बुधवार को बारिश का पानी भरने से लोग घंटों जाम में फंसे रहे। सुबह तेज बारिश से कई इलाकाें में पानी भर गया। जलभराव से लोगाें के वाहनों में पानी घुस गया। जिससे वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो गए। बंद वाहनों के पीछे वाहनों की लंबी कतारें लगती गई। बारिश के चलते अंधरापुल स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे कमर भर पानी लग गया। जिससे नदेसर मस्जिद, चौकाघाट, तेलियाबाग और रोडवेज तक लंबा जाम लग गया। जाम में रोडवेज की कई बसें भी फंस गई। कैंट की ओर से आने वाले लोगों को भी जाम का सामना करना पड़ा। नई सड़क, गोदौलिया और गिरजाघर इलाके में भी बारिश पानी जमा हो गया। बेनिया, लक्सा, गोदौलिया, और सोनारपुरा जाने वाले मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा।

42 मिलीमीटर हुई बारिश, 30 डिग्री के नीचे आया अधिकतम तापमान
सावन के शुरुआत में जिस तरह बारिश हुई थी, ठीक उसी तरह बुधवार को हुई झमाझम बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। लंबे समय बाद ऐसा दिन रहा जब धूप नहीं निकली। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम में इस बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान भी कम होकर 30 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 29 पर आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 42 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 से कम होकर 24.1 तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अभी तीन दिन ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed