काशी की विश्वविख्यात देव दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेतसिंह घाट पर लेजर शो देखेंगे। इसका शनिवार को रिहर्सल भी पर्यटन अधिकारियों ने किया। राजघाट से क्रूज पर सवार होकर पीएम मोदी जब रविदास घाट तक नौकायान करेंगे तो 10 मिनट के लिए क्रूज चेतसिंह घाट के सामने ठहर जाएगा। चेत सिंह किला पर लेजर शो कार्यक्रम देखने के बाद क्रूज आगे रविदास घाट की ओर बढे़गा।
Dev Deepawali: पीएम मोदी के स्वागत को दुल्हन सरीखे सजे काशी के गंगा घाट, क्रूज पर सवार होकर पीएम देखेंगे लेजर शो और दीपोत्सव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए विभिन्न गंगा घाटों पर 11 लाख दीप जलाए जाएंगे और गंगा पार रेत पर सैंड आर्ट भी बनाया जा रहा है। चेतसिंह किला घाट पर लेजर शो की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
पीएम के आगमन पर दिखेगी काशी की सांस्कृतिक झलक
देव दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी में पहला दीपक जलाएंगे। इसके बाद सभी घाटों पर दीपक जलेंगे। 30 नवंबर को पीएम आगमन को ध्यान में रखकर एयरपोर्ट से लेकर घाट तक काशी की संस्कृति की झलक दिखेगी। फ्लाईओवर, डिवाइडर, दीवारों, घाटों पर साफ-सफाई, पौधरोपण, पेंटिंग आदि का काम चल रहा है। इसमें स्मार्ट सिटी, नगर निगम के अलावा कई निजी संस्थाएं भी अपने स्तर से लगी हैं।
जिस रूट से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा, उस रूट पर काशी की संस्कृति को ध्यान में रखकर पेंटिंग कराई जा रही है। इनमें साधु, सन्यासी, भगवान शंकर, मां गंगा, स्वच्छता आदि से जुड़े चित्र और पेंटिंग कराई जा रही है। फ्लाईओवर के नीचे पौधरोपण के अलावा पिलर पर पेंटिंग का काम कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री के रूट पर पड़ने वाले डिवाइडर पर आकर्षक गमले रखे जा रहे हैं।
पिछली बार गमले गुम होने के बाद नगर निगम ने अब यहां भारी-भारी गमले रखे हैं। स्मार्ट सिटी की ओर से चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे रेलवे की दीवारों की पेंटिंग कराई जा रही है। सर्किट हाउस से बाबतपुर एयरपोर्ट के बीच हरहुआ में आकर्षक डिजाइनें बन रही हैं।
नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि एयरपोर्ट से लेकर घाट तक शहर को सजाया जा रहा है। फ्लाईओवर के नीचे, ऊपर गंगा घाट, दीवारों आदि को पेंट कराया जा रहा है ताकि पीएम आगमन पर काशी की संस्कृति की झलक दिखाई पड़े। घाट पर जो सीवर की टंकियां बनी हैं। उस पर भगवान शंकर के चित्र बनाए गए हैं।