फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Dussehra Snan: 'Gang Sakal Mud Mangal Mula' echoed on Ganga Dussehra, Namami Gange made aware

Ganga Dussehra Snan: गंगा दशहरा पर गूंजा 'गंग सकल मुद मंगल मूला', नमामि गंगे ने किया जागरूक

Tue, 30 May 2023 11:05 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 30 May 2023 11:05 AM IST
सार

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय शास्त्र, पुराण एवं उपनिषद इत्यादि सभी ग्रंथों में गंगा की महिमा और महत्ता का बखान किया गया है। गंगा जल कृषि व उद्योगधंधों के लिए प्राणवायु है। उचित होगा कि जीवनदायिनी गंगा एवं अन्य नदियों के साथ शत्रुतापूर्ण व्यवहार छोड़ आस्था एवं परंपरा का निर्वहन मानवता के लिए किया जाए।

विज्ञापन
Ganga Dussehra Snan: 'Gang Sakal Mud Mangal Mula' echoed on Ganga Dussehra, Namami Gange made aware
Ganga Dussehra Snan - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा दशहरा पर घाटों से लेकर गंगा पार तक 'गंग सकल मुद मंगल मूला, सब सुख करनि हरनि सब सूला' की गूंज सुनाई पड़ी। नमामि गंगे के सदस्यों ने संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में दशाश्वमेध घाट और गंगा पार तक गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़ को गंगा की महत्ता बताते हुए लाउडस्पीकर से स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया तो वहीं घाट से लेकर गंगा पार तक सफाई भी की। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ganga dussehra 2023: गंगा दशहरा पर बनारस में पुण्य की डुबकी, दूर-दूर से आ रहे हैं लोग, तस्वीरों में देखें
विज्ञापन

मां गंगा के स्वर्ग से धरती पर अवतरण दिवस पर गंगा निर्मलीकरण की कामना से आर-पार की माला चढ़ाई गई । भारत की सुख समृद्धि की कामना से भोग प्रसाद अर्पित किया गया। गंगा के धार्मिक, सांस्कृतिक व आर्थिक महत्व को साक्षी मानकर लोगों ने गंगा किनारे गंदगी न करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय शास्त्र, पुराण एवं उपनिषद इत्यादि सभी ग्रंथों में गंगा की महिमा और महत्ता का बखान किया गया है। गंगा जल कृषि व उद्योगधंधों के लिए प्राणवायु है। उचित होगा कि जीवनदायिनी गंगा एवं अन्य नदियों के साथ शत्रुतापूर्ण व्यवहार छोड़ आस्था एवं परंपरा का निर्वहन मानवता के लिए किया जाए।
गंगा को मात्र एक नदी की तरह नहीं, बल्कि भारत की पहचान और धरोहर के रूप में देखना होगा । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, महानगर संयोजक शिवदत्त द्विवेदी, महानगर सहसंयोजक बीना गुप्ता, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, प्रीति जायसवाल, विकास तिवारी, सोनू जी, कंचन मिश्रा , निक्की जायसवाल, शुभम सिंह, पूजा मौर्या , जायसवाल क्लब महिला वाराणसी से प्रीति जायसवाल, पूनम जायसवाल, उमा जायसवाल, माला जायसवाल बबीता जायसवाल, रानी जायसवाल उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed