फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Aarti performed for India victory final in T20 World Cup blessings from Baba Vishwanath

T20 World Cup: फाइनल में भारत की जीत के लिए हुई गंगा आरती, बाबा विश्वनाथ से मांगा आशीर्वाद; देखें वीडियो

Fri, 28 Jun 2024 11:30 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 11:30 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में क्रिकेट प्रेमियों ने गंगा आरती कर खिलाड़ियों के जीत की कामना की। इसके पहले भी हवन-पूजन कर वर्ल्ड कप में जीत के लिए आर्शीवाद मांगा गया था।

विज्ञापन
Ganga Aarti performed for India victory final in T20 World Cup blessings from Baba Vishwanath
गंगा आरती के दौरान नमामी गंगे के लोग और क्रिकेट प्रेमी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमामि गंगे टीम ने टी-20 विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में साउथ अफ्रीका टीम पर भारतीय टीम की जीत के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित गंगा द्वार पर मां गंगा की आरती उतारकर भारतीय टीम का हौसला बुलंद किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर, क्रिकेट बैट इत्यादि लेकर राष्ट्रध्वज के साथ नमामि गंगे ने आमजन के साथ फाइनल में साउथ अफ्रीका पर भारत के अजेय रथ का शंखनाद किया। भारत माता की जय, चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा, हिंदुस्तान जीतेगा, बढ़ते चलो के गगन भेदी उद्घोष से गंगा द्वार का परिसर गूंज उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नमामि गंगे के सदस्यों के साथ माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं ने मिलकर टीम इंडिया के लिए प्रार्थना की। राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे गंगा सेवक नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय टीम विश्व कप में अब तक अजेय है और उसने अपने सभी लीग मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed