फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gambling caught in restaurant in varanasi 20 youths arrested two girls to handed over their relatives

Varanasi: रेस्टोरेंट की आड़ में हो रहा था गंदा काम, 20 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दो युवतियों को परिजनों को सौंपा

Wed, 11 Jan 2023 09:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 11 Jan 2023 09:46 PM IST
सार

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र अंतर्गत धन्नीपुर-विशुनपुर मार्ग स्थित भट्ठी गांव में दिल गार्डेन नामक रेस्टोरेंट है। देह व्यापार और अनैतिक कृत्य की सूचना पर पुलिस ने बुधवार दोपहर बाद छापा मारा। 

विज्ञापन
Gambling caught in restaurant in varanasi 20 youths arrested two girls to handed over their relatives
दिल गार्डेन रेस्टोरेंट में पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भट्ठी गांव स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार दोपहर बाद एसीपी रोहनिया और लोहता पुलिस ने छापा मारा। देह व्यापार और अनैतिक कृत्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 20 युवकों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। वहीं, रेस्टोरेंट के अंदर केबिन से बरामद दो युवतियों को उनके अभिभावकों को सुपुर्द किया। 20 युवकों के खिलाफ रात में मुकदमा दर्ज हुआ।

विज्ञापन


लोहता थाना क्षेत्र के धन्नीपुर-विशुनपुर मार्ग स्थित भट्ठी गांव में दिल गार्डेन नामक रेस्टोरेंट है। यहां बड़े पैमाने पर नवयुवकों और युवतियों की आवाजाही लगी रहती है। एसीपी रोहनिया विदुष सक्सेना को सूचना मिली कि रेस्टोरेंट में अनैतिक काम होता है। रेस्टोरेंट के अंदर केबिन में जुए का फड़ लगता है।

विज्ञापन

सादे वेश में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दी सूचना

सूचना पर उन्होंने बुधवार को सादे वेश में दो पुलिसकर्मियों को रेस्टोरेंट भेजा तो अंदर लोग जुआ खेलते मिले। दोनों पुलिसकर्मी भी जुआ खेलने बैठ गए और चुपके से सूचना अधिकारियों को दी। कुछ ही देर बाद एसीपी विदुष सक्सेना और लोहता थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने फोर्स के संग छापा मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर संचालित केबिन से दो युवतियों और दो युवक को आपत्तिजनक हाल में पकड़ा। वहीं, जुआ खेलते 20 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके से शराब की खाली बोतलें, ताश की गड्डी और नकदी भी बरामद किया गया। रेस्टोरेंट प्रबंधक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। उधर, पकड़ी गई साड़ी व्यवसायी की दो बेटियों को पुलिस ने हिदायत देकर उनके अभिभावकों को बुलाकर सुपुर्द किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस रेस्टोरेंट में अनैतिक कृत्य और देह व्यापार की सूचना पुलिस को कई बार दी गई थी। पिछले साल भर से कार और दुपहिया वाहनों से नवयुवक और युवतियों का रेस्टोरेंट में आना जाना लगा हुआ था।

यूट्यूबर और पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध

लोहता पुलिस की पूछताछ में रेस्टोरेंट प्रबंधक ने राज भी उगले। प्रबंधक ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट संचालन के एवज में एक यूट्यूबर 10 हजार और पुलिसकर्मी 30 हजार रुपये प्रति माह लेते थे। सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान ने बताया कि हमारा गांव स्वतंत्रता सेनानियों का गांव है। जहां पुलिस की शह पर इस तरह का अनैतिक कार्य हो रहा था। यदि रेस्टोरेंट को बंद नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

जिस भट्ठी गांव में रेस्टोरेंट का संचालन हो रहा था, वह बहुत अंदर है। 50 बीघा के एक बगीचे की आड़ में रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा था। ऐसे स्थान पर रेस्टोरेंट है कि कोई नया व्यक्ति यहां बताने के बावजूद भी नहीं पहुंच सकता। भदोही मार्ग के मुख्य रोड से 500 मीटर अंदर में इस रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed