फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   G20 Summit Varanasi European Union condemns Russia said war increased due to attack on Ukraine

G20 Summit Varanasi: यूरोपीय संघ ने की रूस की निंदा, कहा- यूक्रेन पर हमले से बढ़े युद्ध के खतरे

Tue, 13 Jun 2023 12:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 13 Jun 2023 12:51 PM IST
सार

जी-20 देशों के मंत्री समूह की बैठक के लिए वाराणसी पहुंचीं यूरोपीय संघ की अंतरराष्ट्रीय सहभागिता आयुक्त जट्टा उर्पिलैनन ने रूस की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर हमला अनुचित है। 

विज्ञापन
G20 Summit Varanasi European Union condemns Russia said war increased due to attack on Ukraine
विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ जट्टा उर्पिलैनन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में जी-20 देशों के मंत्री समूह की बैठक के बाद यूरोपीय संघ की अंतरराष्ट्रीय सहभागिता आयुक्त जट्टा उर्पिलैनन ने रूस की निंदा की है। उन्होंने कहा कि रूस की आक्रामकता ने युद्ध के खतरों को बढ़ा दिया है। यूक्रेन पर हमला अनुचित है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ रूस के कदमों की निंदा करता रहेगा।

विज्ञापन


सोमवार को जी-20 देशों के मंत्री समूह की बैठक के बाद यूरोपीय संघ की अंतरराष्ट्रीय सहभागिता आयुक्त जट्टा ने कहा कि कोविड-19 की वजह से पहले ही सतत विकास का लक्ष्य धीमा पड़ा गया था। महामारी और युद्ध से असमानताएं बढ़ रही हैं। दुनिया कई संकटों का सामना कर रही है।
विज्ञापन


कहा कि इससे सतत विकास का लक्ष्य प्रभावित हो रहा है। कई देश ऋण संकट से पीड़ित हैं। जी-20 को ऋण पारदर्शिता और ऋण स्थिरता को बढ़ावा देना जारी रखना चाहिए। जी-20 के साथ दुनिया के सभी देश वर्ष 2030 तक के एजेंडा को तय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: विकास मंत्रियों की बैठक में इन प्रस्तावों पर बनी सहमति, तस्वीरों में देखें जी-20 सम्मेलन

बंद कमरे में क्या हुआ, इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता

उन्होंने बहुपक्षवाद का समर्थन किया और कहा कि मानवाधिकारों को ध्यान में रखते हुए सतत विकास की दिशा में प्रगति में तेजी लाने के लिए सामूहिक कार्रवाई की आवश्यकता है। उधर, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने यूरोपीय संघ के इस बयान पर कहा कि बंद कमरे में क्या हुआ, इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। यह जरूर है कि बैठक में सभी लोगों ने अपनी स्पष्ट तौर पर प्रमुखता के साथ रखीं।

काशी की मुरीद, स्मृतियां जीवन भर जेहन में रहेंगी

G20 Summit Varanasi European Union condemns Russia said war increased due to attack on Ukraine
जी-20 बैठक के लिए जातीं जट्टा उर्पिलैनन - फोटो : अमर उजाला

यूरोपीय संघ की अंतरराष्ट्रीय सहभागिता आयुक्त जट्टा उर्पिलैनन ने अपनी काशी यात्रा का अनुभव भी बताया और कहा कि काशी की कला, संस्कृति और आतिथ्य ने मुझे मुरीद बना लिया है। गंगा आरती अविस्मरणीय है। इसकी स्मृतियां जीवन भर जेहन में रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed