फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   G20 Summit preparations begin in varanasi work to change appearance of roads will start in week

वाराणसी में G-20 की तैयारी तेज: एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा सड़कों की सूरत बदलने का काम, 20 करोड़ रुपये जारी

Mon, 20 Feb 2023 09:32 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Feb 2023 09:32 AM IST
सार

वाराणसी के सौंदर्यीकरण का काम शहर में जी-20 की प्रस्तावित बैठक से पहले 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। एक सप्ताह में सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू होगा।

विज्ञापन
G20 Summit preparations begin in varanasi work to change appearance of roads will start in week
सड़क निर्माण की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन के पहले वाराणसी शहर में सड़कों की सूरत बदल जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा भेजे गए 45 सड़कों के प्रस्तावों में 40 पर स्वीकृति मिल गई है। अब एक सप्ताह में काम भी शुरू कराने की तैयारी है।  लोक निर्माण विभाग ने पहले 149.20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था। लेकिन, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बाद में पुन: प्रस्ताव संशोधित करके 136.02 करोड़ रुपये का भेजा गया। इसमें 45 सड़कों को शामिल किया गया था।

विज्ञापन


इन सड़कों पर इंटरलॉकिंग, मरम्मत, नाली, चौड़ीकरण आदि का काम कराया जाना शामिल है। इसमें से 40 कामों को शुरू कराने के लिए 80.86 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। साथ ही काम शुरू कराने के लिए पहली किश्त 20 करोड़ रुपये जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


पांच पर जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग के अधीशासी अभियंता केके सिंह के मुताबिक टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। एक सप्ताह में काम शुरू करा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अंदर इन सड़कों पर भी होंगे काम

मार्ग-   लंबाई - लागत (करोड़ में)
कैंट से लंका मार्ग-5.790-7.750
वरुणापुल से लहुराबीर मार्ग होते हुए तेलियाबाग-2.00 -2.850
साजन सिनेमा चौराहे से तेलियाबाग तिराहा तक - 1.700 -2.930
विश्वेश्वरगंज अलईपुर मालगोदाम मार्ग-1.260 -2.590
रथयात्रा से गोदौलिया मार्ग -1.500 -5.500
गोदौलिया से अस्सी लंका बीएचयू मार्ग -3.00 -2.020
कमच्छा से गुरुबाग मार्ग-0.250-0.250
सिगरा महमूरगंज मार्ग-1.100-0.460
रथयात्रा भुल्लनपुर मार्ग-4.695-4.610
हुकुलगंज पांडेयपुर मार्ग-1.500-1.360
मिंट हाउस से कक्कड पेट्रोल पंप तक -0.600-0.860  

186 सड़कें कराई जा रहीं सही

प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय से 186 सड़कों की तस्वीर के साथ जानकारी प्रशासन को दी गई थी। ये ऐसी सड़कें थीं, जिन पर गड्ढे हैं। ऐसे में इसे सभी संबंधित विभागों को सही कराने के लिए कहा गया था, जिसके बाद सभी विभागों ने अल्पकालीन और दीर्घकालीन श्रेणी में बांटकर सही कराने के लिए काम शुरू किया है। अल्पकालीन सड़कों को दुरुस्त कराया जा रहा है, जबकि दीर्घकालीन सड़कों को सही कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed