फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fraud of 25 thousand with BHU professor fraudster cheated WhatsApp DP you dont do this mistake

बीएचयू के प्रोफेसर के साथ 25 हजार की ठगी, जालसाज ने व्हाट्सएप डीपी से दिखा धोखा, आप ना करें ये गलती

Fri, 21 May 2021 11:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 May 2021 11:20 PM IST
सार

साइबर अपराधी नित नये-नये तरीके से लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। बीएचयू के दुग्ध विज्ञान व खाद्य प्रौद्योगिकी के विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश चन्द्र राय के साथ 25 हजार की ठगी कर ली गई। उन्होंने सोचा था कि अपने दोस्त की मदद कर रहे हैं लेकिन वो धोखाधड़ी के शिकार हो गए। 

विज्ञापन
Fraud of 25 thousand with BHU professor fraudster cheated WhatsApp DP you dont do this mistake
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  में  दुग्ध विज्ञान व खाद्य प्रौद्योगिकी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दिनेश चन्द्र राय के एक जालसाज ने फर्जी व्हाट्सएप से मैसेज भेजकर 25 हजार रुपये ठग लिए। उधर धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद प्रो.राय ने लंका थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


बीएचयू के प्रो.दिनेश चंद्र राय को  कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो.रमेश चन्द्र का फोटो लगाकर किसी ने बृहस्पतिवार दोपहर में व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा। प्रोफेसर रमेश का नया नंबर देखकर उससे भेजे मैसेज को देखकर प्रो.राय ने पहले तो मैसेज से पूछा बाद में मोबाईल में सेव कर लिया।
विज्ञापन


लंका थाने में दिए तहरीर में प्रो.राय ने बताया है कि  हालचाल होने के बाद जालसाज ने मदद की गुहार लगाई। पांच-पांच हजार का ई गिफ्ट खरीद कर भेजने को कहा। बताया कि उन्होंने ई गिफ्ट खरीद कर दिए गए ईमेल आईडी पर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 इसके बाद उन्होंने प्रोफेसर रमेश चन्द्र को फोन किया तो उन्होंने सीधे तौर पर ऐसी किसी बात से इनकार कर दिया। प्रोफेसर दिनेश राय ने लंका थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

ऐसे में जरूरी है कि  व्हाट्सएप या फेसबुक के जरिए आपकी कोई जान पहचान का व्यक्ति अगर कोई मदद मांगे तो एक बार पड़ताल जरूर कर लें. सोशल मीडिया के जरिए धोखाधड़ी की शिकायतें हर रोज आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed