फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four women caught on charges of prostitution in front of varanasi Cantt station

देह व्यापार: सादे कपड़े में ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी, रेट बताते ही टीम ने बोला धावा, चार महिलाएं गिरफ्तार

Wed, 27 Sep 2023 08:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 27 Sep 2023 08:46 PM IST
सार

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन और उसके आसपास का इलाका देह व्यापार के लिए अरसे से बदनाम है। बुधवार को पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में कैंट स्टेशन के सामने घूमते हुए संदिग्ध महिलाओं के पास गए। बातचीत के क्रम में चार महिलाएं साथ चलने को तैयार हो गईं। 

विज्ञापन
Four women caught on charges of prostitution in front of varanasi Cantt station
सिगरा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिलाएं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के सामने से सिगरा थाने की पुलिस ने चार महिलाओं को पकड़ा। चारों पर देह व्यापार में संलिप्तता का आरोप है। चारों महिलाओं को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कैंट रेलवे स्टेशन और उसके आसपास का इलाका देह व्यापार के लिए अरसे से कुख्यात है।

विज्ञापन


लगातार कार्रवाई के बावजूद भी पुलिस देह व्यापार से जुड़े लोगों का नेटवर्क नहीं ध्वस्त कर पा रही है। बुधवार को एसीपी चेतगंज राजकुमार सिंह के नेतृत्व में सिगरा थानाध्यक्ष राजू सिंह अपने साथी पुलिस कर्मियों के साथ कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में कैंट स्टेशन के सामने और आसपास घूमते हुए संदिग्ध प्रतीत होने वाली महिलाओं के पास गए।
विज्ञापन


बातचीत के क्रम में चार महिलाएं पुलिस कर्मियों के साथ जाने को तैयार हुईं तो उन्हें महिला सिपाहियों की मदद से हिरासत में लेकर सिगरा थाने लाया गया। सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिलाएं मुड़ैला, कोनिया गोलगड्डा, रामनगर चौक और भदोही के गोपीगंज क्षेत्र की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed