{"_id":"699a13fb087273f1e30e12bd","slug":"four-rounds-fired-on-student-in-bhu-electricity-cut-cartridges-recovered-scuffle-and-protest-varanasi-news-c-20-vns1021-1299391-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: संशोधित\nछात्र पर 4 राउंड फायरिंग, काटी बिजली, खोखे मिले, धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: संशोधित छात्र पर 4 राउंड फायरिंग, काटी बिजली, खोखे मिले, धरने पर बैठे
विज्ञापन
बीएचयू खाली खोखा
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू के बिरला अ हॉस्टल के बाहर शनिवार रात बीए तीसरे वर्ष के छात्र राैशन मिश्रा पर बाइक सवार तीन युवकों ने ताबडतोड़ चार राउंड फायरिंग की। इसकी आवाज सुन कई हॉस्टल के छात्र और कैंपस वासी सहम गए। इस मामले में नामजद तीन लोगों पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
माैके से छात्रों ने चार खोखा बरामद कर लंका पुलिस को साैंपा। फायरिंग के बाद बड़ी संख्या में छात्र बिरला अ के बाहर सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। इस बीच पुलिस और प्राॅक्टोरियल बोर्ड के साथ धक्कामुक्की की गई। छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देख काशी जोन के सभी थानों की फोर्स माैके पर बुला ली गई। एडीसीपी काशी जोन समेत पुलिस अधिकारी छात्रों को देर रात तक समझाते रहे। बवाल को देखते हाॅस्टल की बिजली काट दी गई। पीड़ित छात्र रौशन मिश्रा ने लंका थाने में पांच नामजद के खिलाफ तहरीर दी। रौशन मिश्रा ने पुलिस को बताया कि रात के 7 बजे साथी विशाल के साथ बिरला अ छात्रावास के गेट पर खड़ा था। तभी बाइक सवार बिहार के पीयूष तिवारी, उसका मित्र ऋषभ राय और भाई तपश पहुंचे और असलहे से फायरिंग शुरू कर दी।
जान लेने की नियत से चार राउंड हवाई फायरिंग की गई। एक गोली सिर के करीब से गुजरी। छात्रावास के अंदर भागकर जान बचाई। यह वारदात पूर्व निष्कासित छात्र क्षितिज उपाध्याय और अभिषेक उपाध्याय के इशारे पर की गई। राैशन मिश्रा ने बताया कि 20 दिन पहले ही बीएचयू प्रशासन को सूचित किया गया था कि उस पर हमला हो सकता है। वार्डेन को भी बताया था कि सर असलहा वाली गाड़ी घूम रही है। ये लोग ऐसा कारनामा कर सकते हैं। लंका थाने को भी बताया गया था, लेकिन न तो कोई सुरक्षा के उपाय किए गए। बीएचयू की ओर से इसी मामले को लेकर कमेटी बना दी गई। मगर बचाव में कोई कार्रवाई नहीं की गई। सारी जानकारी देने के बाद भी आरोपी सभी गार्डों से बात करता था। अब तो जान लेने की नियत से फायरिंग कर दी। राैशन ने कहा, चीफ प्रॉक्टर जिम्मेदारी लेकर अपना इस्तीफा सौंपे। वार्डेन की ओर से भी जानकारी दी गई है। कोई रंजिश नहीं थी। एक बार सीनियर के साथ रुईया हॉस्टल के गेट पर विवाद हुआ था, उसी केस को लेकर आरोपी अकेले पाए और गोलियां चला दीं। देर रात तक बीएचयू कैंपस छावनी के रूप में तब्दील हो गया। एडीसीपी काशी वैभव बांगर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मौके पर दस थानों की फोर्स तैनात रही। वहीं, देर रात चीफ प्रॉक्टर भी मौके पर पहुंचे।