फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four employees of regional office of Sainik Kalyan Nigam Limited grab 15 lakh in scam varanasi

पूर्व सैनिक कल्याण निगम के कर्मचारियों ने चार महीने में हड़पे 15 लाख रुपये

Wed, 08 Jan 2020 02:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 08 Jan 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
Four employees of regional office of Sainik Kalyan Nigam Limited grab 15 lakh in scam varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के मकबूल आलम रोड स्थित उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय के चार कर्मचारियों ने फरवरी 2019 से मई 2019 के बीच 15 लाख 46 हजार 222 रुपये हड़पे थे। इसके लिए लेखाकार संजय कुमार वर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, लेखा लिपिक देवव्रत राय और कंप्यूटर ऑपरेटर रवींद्र कुमार आपस में मिलीभगत कर फील्ड कर्मचारियों की वेतन शीट की सूची में अपना विवरण डाल देते थे। इसके बाद फील्ड कर्मचारियों का पैसा अपने निजी बैंक खाते में ट्रांसफर कर निकाल लेते थे।

विज्ञापन


पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक महाप्रबंधक (संचालन) अवकाश प्राप्त कर्नल सुनील चतुर्वेदी के अनुसार, चारों कर्मचारियों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत कागजात में हेराफेरी कर धोखाधड़ी और कूटरचना से निगम के कोष को क्षति पहुंचाई है।
विज्ञापन

 

फरवरी 2019 से मई 2019 के बीच के निगम के कोष से हुए भुगतान की जांच कराई गई। सामने आया कि संजय कुमार वर्मा ने 328750 रुपये, महेंद्र प्रताप सिंह ने 432118 रुपये, देवव्रत राय ने 402832 रुपये और रवींद्र कुमार ने 367490 रुपये अपने निजी खाते में जमा कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारों आरोपी कर्मचारियों की जिम्मेदारी वेतन बिल तैयार करना, वेतन भुगतान के लिए फील्ड कर्मचारियों की सूची तैयार करना, एकाउंट से संबंधित काम करना और एक-दूसरे के कामकाज में सहयोग करना था। मगर, चारों कर्मचारी अपना मूल काम छोड़ कर निगम के कोष का पैसा हड़पने में जुट गए। इसलिए चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई के लिए कैंट थाने में तहरीर दी गई।

महेंद्र ने अपने बेटे के खाते में भी जमा किया पैसा
पूर्व सैनिक कल्याण निगम के क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियों ने खुद के खाते में ही नहीं बल्कि अपने परिजनों के बैंक खाते में भी पैसा जमा किया। अवकाश प्राप्त कर्नल सुनील चतुर्वेदी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, महेंद्र प्रताप सिंह ने अपने बेटे गौरव कुमार सिंह के खाते में निगम के 15032 रुपये स्थानांतरित किए थे। इसलिए गौरव की भूमिका की जांच भी कैंट पुलिस कर रही है।

पूर्व सैनिक कल्याण निगम के गबन से संबंधित मामला बेहद गंभीर है। इसलिए निगम के कोष से हुए भुगतान संबंधी सभी कागजात विवेचक को कब्जे में लेने के लिए कहा गया है। आशंका है कि गबन का मामला 15 लाख रुपये से काफी ज्यादा हो सकता है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed