आज से कस्टडी रिमांड पर ठगी के चारों आरोपी: वाराणसी पुलिस ने 100 सवालों की बनाई सूची, सीनियर ज्वाइंट टीम करेगी पूछताछ
रेशम कंपनी के प्रबंधक अंकित शुक्ला से दो करोड़ की ठगी में गिरफ्तार अंतरराज्यीय ठग गिरोह के आरोपियों से पुलिस आज से पूछताछ करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेशम कंपनी के प्रबंधक अंकित शुक्ला से दो करोड़ की ठगी में गिरफ्तार अंतरराज्यीय ठग गिरोह के चारों आरोपियों को वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने आज कस्टडी रिमांड पर ले लिया। जिला जेल से लाकर सीनियर ज्वाइंट टीम आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ करेगी। कमिश्नरेट पुलिस ने सौ प्रश्नों की लिस्ट बनाई है।
पुलिस का दावा है कि इन सवालों से ठगों का बच पाना नामुमकिन है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर हो गई है। तीन दिन तक आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। इस दौरान हवाला कारोबारियों के चेहरे भी बेनकाब हो सकते हैं।
जरूरत पड़ी तो साइंटिफिक टेस्ट भी
आरोपियों से सीनियर ज्वाइंट टीम कई चक्र में अलग-अलग पूछताछ करेगी। पूछताछ के दौरान आरोपियों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो साइंटिफिक टेस्ट भी कराया जाएगा। यह पता किया जाएगा कि इनके गैंग में और कितने लोग हैं और, कहां-कहां ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
पढ़ेंः दक्षिण भारत में बैठा शेट्टी चला रहा है अंतरराज्यीय ठग गिरोह, मुंबई, नई दिल्ली और अन्य शहरों में फैला है जाल
अंतरराज्यीय ठग गिरोह ने 20 अप्रैल को चेतगंज थाना के पिशाचमोचन में जीएसटी में लाभ पहुंचाने का झांसा देकर रेशम कंपनी के प्रबंधक से दो करोड़ रुपये ठग लिए थे। कमिश्नरेट पुलिस ने चार आरोपियों को मुंबई और गाजियाबाद से दबोचा। ठगी की एक करोड़ 87 लाख रुपये भी बरामद किया। इसमें मास्टरमाइंड अजमेर नगर निगम का निलंबित बाबू सचिन शर्मा, हिसार हरियाणा का पंकज भारद्वाज, नई दिल्ली का तरुण गौतम और रोहन खिंची सभी चौकाघाट जिला जेल में निरुद्ध हैं।
पढ़ेंः ठग गिरोह ने लखनऊ में कोरियर व्यवसायी को लगाया था एक करोड़ का चूना, नई दिल्ली के बिल्डर को लगाई थी 18 लाख की चपत