फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: समाजवादी पार्टी के नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Sun, 12 Jan 2020 12:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 12 Jan 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
Former pradhan gun shot killed murder in mau
पूर्व प्रधान की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक पूर्व प्रधान और समाजवादी पार्टी के नेता की रविवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घने कोहरे में घटना को अंजाम देकर हत्यारे भाग निकले। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे एक राहगीर की सूचना पर गांव के लोगों और परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

Former pradhan gun shot killed murder in mau

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को उठाना चाहा तो ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि मौके पर जिलाधिकारी और एसपी आएं। अधिकारी हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने की घोषणा करें।

Former pradhan gun shot killed murder in mau

लगभग एक घंटे बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर गांव वालों ने शव को उठाने दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former pradhan gun shot killed murder in mau

इस संबंध में मृतक की पत्नी मीना की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। मृतक समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व प्रधान अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के शेख वालिया गांव के पूर्व प्रधान और समाजवादी पार्टी के नेता बिजली यादव की हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार पूर्व प्रधान रविवार की सुबह रोजाना की तरह टहलने के लिए घर से निकले। घर से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित अपने चचेरे भाई के कॉलेज के पास पहुंचे ही पहुंचे थे।

विज्ञापन
Former pradhan gun shot killed murder in mau

इस बीच हत्यारों ने उनके सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घना कोहरा होने के कारण हमलावरों के बारे में किसी को तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी। कुछ देर बाद उस रास्ते से गुजर रहे राहगीर ने शोर मचाकर घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed