ओबरा के अंबेडकर स्टेडियम में शनिवार को दो दिवसीय 31वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. आरपी सक्सेना ने किया। महिलाओं के 35 साल आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सोनभद्र की श्वेता दुबे प्रथम, वाराणसी की इंदु यादव द्वितीय एवं सुनीता तृतीय स्थान पर रहीं।
कड़कड़ाती ठंड भी नहीं डिगा सकी उन ढलती उम्र के इरादों को, फिर तो नहीं थमी तालियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉटपुट पुरुष 35 साल आयु वर्ग में कानपुर के कोमल किशोर तिवारी, 40 साल आयु वर्ग में कानपुर के अजय सिंह, 45 साल आयु वर्ग में कानपुर के राजेश सिंह, 55 साल आयु वर्ग में वाराणसी के राजेश कुमार सिंह, 50 साल आयु वर्ग में कानपुर के विनय अवस्थी, 65 साल आयु वर्ग में सोनभद्र के टीएन तिवारी प्रथम रहे। इस मौके पर यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदलाल सिंह, प्रतियोगिता अध्यक्ष रमेश सिंह यादव आदि रहे।
वाराणसी को हराकर देहरादून अगले चक्र में
दुद्धी के टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 33वां अंतर राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को देहरादून और सिगरा वाराणसी के बीच मैच खेला गया। टॉस देहरादून ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 20 ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए देहरादून की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गवांकर 113 रन बनाए।
इसमें आदित्य ने तीन चौके की मदद से 30 रन बनाए। अजय यादव ने चार चौके के मदद से 22 रन तथा रौशन ने 2 छक्के की मदद से 16 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए सिगरा वाराणसी के गेंदबाज पीयूष ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लपके, विशाल ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट वहीं पवन ने 3 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट अर्जित किये।
बाद में बल्लेबाजी करते हुए सिगरा वाराणसी की टीम 13 ओवर में 10 विकेट गवांकर 90 रन पर सिमट गई। इस तरह से देहरादून सिगरा वाराणसी की टीम को 23 रन से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर गयी। देहरादून के खिलाड़ी आदित्य को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया ।जिसे आज के मैच के मुख्य अतिथि शैलेश मोहन ने पुरस्कार से सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका इकबाल कुरैसी व अंकुर बच्चन ने निभाई। स्कोरिंग धीरज ने किया। कमेंट्री की भूमिका सचिव जबी खान व इरफान खिलाड़ी ने निभाईं।