{"_id":"610e93f28ebc3e7ad1399eb7","slug":"former-pm-hd-deve-gowda-in-varanasi-worship-maa-annapurna-after-visit-kashi-vishwanath-temple-said-mood-became-happy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा: बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, मां अन्नपूर्णा के दर्शन कर बोले- मन प्रसन्न हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा: बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, मां अन्नपूर्णा के दर्शन कर बोले- मन प्रसन्न हो गया
Sat, 07 Aug 2021 07:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 07 Aug 2021 07:38 PM IST
सार
पूर्व प्रधानमंत्री शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। शनिवार को उन्होंने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। उसके बाद मां अन्नपूर्णा में मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने मां अन्नपूर्णा के दर्शन किए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने शनिवार को काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद मां अन्नपूर्णा के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने कहा कि माता के दर्शन कर मन प्रसन्न हो गया। अगली बार जल्द ही सपरिवार माता के दरबार में आना चाहेंगे।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा शनिवार को करीब 11:30 बजे अपराह्न भोग आरती से पहले काशी विश्वनाथ दरबार पहुंचे। गर्भगृह में उन्होंने परिवार के साथ बाबा का सविधि अभिषेक किया। दर्शन-पूजन के बाद मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और अर्चकों ने उनको प्रसाद की पोटली मंदिर की ओर से भेंट में दिया। इसके बाद वह मां अन्नपूर्णेश्वरी के दरबार में गए। पांच वैदिक ब्राह्मणों की उपस्थिति में विधिवत पूजन और विशेष आरती की।
विज्ञापन
उन्होंने महंत शंकर पुरी को महंत बनने के लिए बधाई भी दी। मंदिर से बाहर निकलने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मेरी धार्मिक यात्रा है। उनका संकटमोचन मंदिर भी जाने का कार्यक्रम था। जिसे कुछ कारणवश रद्द कर दिया गया। उसके बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे। जहां से वह एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन