फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former MLA was duped by the driver of 30 lakhs, arrested

पूर्व विधायक को चालक ने लगाया 30 लाख का चूना, गिरफ्तार

Sun, 01 May 2022 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Former MLA was duped by the driver of 30 lakhs, arrested
सारनाथ। रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के बैंक खाते से 30 लाख रुपये की जालसाजी करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका चालक ही था। आरोपी चालक को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात करसड़ा विद्युत केंद्र के पास से गिरफ्तार किया। शनिवार कोे जेल भेज दिया गया। लगभग आठ लाख का सामान भी पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन

साइबर थाने के नोडल प्रभारी अभिषेक पांडेय के अनुसार औढे़ रोहनिया निवासी पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने तहरीर दी कि वर्ष 2019 से 2021 के बीच एसबीआई खाते से धोखाधड़ी कर 30 लाख रुपये की आनलाइन खरीदारी की गई। इस आधार पर चार अप्रैल को मुकदमा दर्ज करते हुए तफ्तीश शुरू हुई। बैंक व ऑनलाइन बिक्री करने वाली कंपनियों से संपर्क करते हुए आरोपी मिर्जापुर चुनार के सिखर गौरिया निवासी विवेक कुमार को करसड़ा विद्युत उपकेंद्र के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी विवेक कुमार पूर्व विधायक का वाहन चालक था। उसकीनिशानदेही पर एलईडी, एयर कूलर, लाउडस्पीकर, लैपटॉप साउंड मिक्सिंग मशीन, इनवर्टर, माइक्रोफोन सहित कई मोबाइल बरामद हुए। बरामद सामान की कीमत करीब आठ लाख है।
विज्ञापन

--------
चुनार थाने का है चौकीदार, खरीदे थे ब्रांडेड जूते-कपड़े
पूछताछ में पता चला कि आरोपी विवेक कुमार चुनार थाने का चौकीदार है और पूर्व विधायक के यहां नौ हजार रुपये महीने पर ड्राइवरी करता था। पुलिस की पूछताछ में विवेक ने बताया कि खुद के व्यवसाय के लिए पहले विधायक के यहां ड्राइवर के तौर पर काम करने लगा। विधायक के साथ ही पूरे परिवार का विश्वास जीत लिया और विधायक के एटीएम व क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन मार्केटिंग करता था। ओटीपी आने पर विधायक के फोन से देखकर पैसा ट्रांसफर कर देता था और सामान अपने घर मंगा लेता था। डीजे लाइट व साउंड के लगभग सभी सामान ऑनलाइन मार्केटिंग द्वारा खरीद चुका था। वहीं, ब्रांडेड कपड़े व जूते भी विधायक के पैसों से खरीदा था। आरोपी के अनुसार वह अपना डीजे व्यवसाय शुरू करना चाहता था। गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्र, उप निरीक्षक सुनील कुमार, श्याम लाल गुप्ता, आलोक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed