फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former MLA Vijay Mishra's son appeared in Gangster and Arms Act

Bhadohi News: गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट में पूर्व विधायक विजय मिश्र के पुत्र की हुई पेशी

Sun, 31 Jul 2022 09:58 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 09:58 AM IST
सार

करीब दो साल से फरार पूर्व विधायक के बेटे विष्णु को को एसटीएफ वाराणसी ने चार दिन पूर्व पुणे से गिरफ्तार किया था। रिमांड न मिलने पर विष्णु को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार ज्ञानपुर में निरुद्ध किया गया है।
 

विज्ञापन
Former MLA Vijay Mishra's son appeared in Gangster and Arms Act
विष्णु मिश्र को कोर्ट में पेश किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र की शनिवार को गैंगस्टर कोर्ट और आर्म्स एक्ट में सीजेएम कोर्ट में पेशी हुई। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच सीजेएम सबिहा खातून और गैंगेस्टर कोर्ट में सुबोध सिंह की अदालत में पेश किया। जहां एक घंटे से अधिक समय तक सुनवाई चली। एक लाख के इनामी विष्णु मिश्र को पुणे से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


अधिवक्ता आनंद शुक्ला ने बताया कि न्यायिक रिमांड के तहत विष्णु मिश्र की पेशी की गई। बताते चलें कि करीब दो साल से फरार पूर्व विधायक के बेटे विष्णु को को एसटीएफ वाराणसी ने चार दिन पूर्व पुणे से गिरफ्तार किया था। रिमांड न मिलने पर विष्णु को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार ज्ञानपुर में निरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन


आधा दर्जन मुकदमों में आरोपी विष्णु मिश्र की एक के बाद एक पेशी कराई जा रही है। उल्लेखनीय हो कि वर्ष 2020 में विष्णु के खिलाफ उसके रिश्तेदार ने ही संपत्ति हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद वाराणसी की एक गायिका ने तत्कालीन विधायक विजय मिश्र, उनके पुत्र विष्णु मिश्र, पौत्र विकास मिश्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस केस के बाद विजय मिश्र को मध्य प्रदेश की आगर पुलिस ने वहीं से गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन विष्णु फरार हो गया। उसके बाद से ही एसटीएफ, पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed