फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former MLA surendra narayan singh driver turned out to be fraudster he online purchase of RS 30 lakhs by fraudulent

पूर्व विधायक का ड्राइवर ही निकला जालसाज: धोखाधड़ी कर की 30 लाख की ऑनलाइन खरीदारी, 8 लाख का सामान बरामद

Sat, 30 Apr 2022 06:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 30 Apr 2022 06:26 PM IST
सार

रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के खाते से करीब दो वर्षों में 30 लाख रुपये की ऑनलाइन खरीदारी की गई। पूर्व विधायक की तहरीर पर साइबर थाने की पुलिस द्वारा जांच की गई तो जालसाजी करने वाला उनका चालक ही निकला। 

विज्ञापन
Former MLA surendra narayan singh  driver turned out to be fraudster he online purchase of RS 30 lakhs by fraudulent
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के बैंक खाते से 30 लाख रुपये की जालसाजी करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका चालक ही था। आरोपी चालक को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात करसड़ा विद्युत केंद्र के पास से गिरफ्तार किया। शनिवार को जेल भेज दिया गया। लगभग आठ लाख मूल्य के खरीदारी के सामान भी पुलिस ने बरामद किया।

विज्ञापन


साइबर थाने के नोडल प्रभारी अभिषेक पांडेय के अनुसार औढे़ रोहनिया निवासी पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने तहरीर दी कि वर्ष 2019 से 2021 के बीच एसबीआई खाते से धोखाधड़ी कर 30 लाख रुपये की ऑनलाइन खरीदारी की गई। इस आधार पर चार अप्रैल को मुकदमा दर्ज करते हुए तफ्तीश शुरू हुई।

विज्ञापन

घरेलू और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी की गई

बैंक व ऑनलाइन बिक्री करने वाली कंपनियों से संपर्क करते हुए आरोपी मिर्जापुर चुनार के सिखर गौरिया निवासी विवेक कुमार को करसड़ा विद्युत उपकेंद्र के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मालूम चला कि आरोपी विवेक कुमार पूर्व विधायक का वाहन चालक था। उसकी निशानदेही पर एलईडी, एयर कूलर, लाउडस्पीकर, लैपटॉप साउंड मिक्सिंग मशीन, इनवर्टर, माइक्रोफोन सहित दर्जनों महंगे मोबाइल बरामद हुए। आठ लाख कीमत के समान बरामद हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनार थाने का है चौकीदार, खरीदा था ब्रांडेड जूता-कपड़े

Former MLA surendra narayan singh  driver turned out to be fraudster he online purchase of RS 30 lakhs by fraudulent
बरामद सामान के साथ आरोपी चालक - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में मालूम चला कि आरोपी विवेक कुमार पहले चुनार थाने का चौकीदार है और पूर्व विधायक के यहां नौ हजार रुपये महीने पर ड्राइवरी करता था। साइबर थाने की पुलिस की पूछताछ में विवेक ने बताया कि नौ हजार तनख्वाह से खुश नहीं था और खुद के व्यवसाय के लिए विधायक के यहां ड्राइवर के तौर पर काम करने लगा।

विधायक के फोन से ही निकालता था ओटीपी

धीरे-धीरे विधायक के साथ ही पूरे परिवार का विश्वास जीत लिया और विधायक के एटीएम व क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन मार्केटिंग करता था। ओटीपी आने पर विधायक के फोन से देखकर पैसा ट्रांसफर कर देता था और सामान अपने घर मंगा लेता था। डीजे लाइट और साउंड के लगभग सभी सामान ऑनलाइन मार्केटिंग द्वारा खरीद चुका था।

वहीं, ब्रांडेड कपड़े व जूता चप्पल भी विधायक के पैसों से खरीदा था। आरोपी के अनुसार वह अपना डीजे व्यवसाय शुरू करना चाहता था। गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्र, उप निरीक्षक सुनील कुमार, श्याम लाल गुप्ता, आलोक सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed