फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   former international hockey player rajiv mishra Decomposed body found in his house in varanasi

Varanasi: हॉकी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का घर में मिला सड़ा-गला शव, लखनऊ में टीटीई के पद पर थे तैनात

Fri, 23 Jun 2023 10:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Jun 2023 10:30 PM IST
सार

हॉकी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव मिश्रा का सड़ा-गला शव वाराणसी के नरायनपुर स्थित उनके घर में मिला है। उनका अंतिम संस्कार देर रात हरिश्चंद्र घाट पर किया गया। फॉरेंसिक टीम ने चार से पांच दिन पहले मौत होने की बात कही है।

विज्ञापन
former international hockey player rajiv mishra Decomposed body found in his house in varanasi
हॉकी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉकी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और लखनऊ रेलवे में टीटीई के पद पर तैनात राजीव मिश्रा (46) का सड़ा-गला शव वाराणसी के नरायनपुर स्थित उनके घर में मिला है। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। शिवपुर थाने की पुलिस घर के अंदर घुसी और देखा कि राजीव मिश्रा का गला-सड़ा शव जमीन पर पड़ा है। फिलहाल, मौत की वजह स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उनका अंतिम संस्कार देर रात हरिश्चंद्र घाट पर किया गया। फॉरेंसिक टीम ने चार से पांच दिन पहले मौत होने की बात कही है। शिवपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर में राजीव मिश्रा ने घर बनवा रखा है।

विज्ञापन

10 जून को वाराणसी आए थे  राजीव

चार भाई-बहनों में सबसे छोटे राजीव मिश्रा अपनी पत्नी चंचल मिश्रा उर्फ मेघा, बेटी शौर्या और बेटे राम के साथ लखनऊ में आलमबाग क्षेत्र में रहते थे। बीते 10 जून को राजीव पड़ोसी के यहां आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए बेटी शौर्या के साथ नरायनपुर स्थित घर आए थे। शौर्या की परीक्षा थी, इस कारण वह 14 जून को लखनऊ लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मासूम जिसे बोलती थी मामा, उसी ने रिश्तों को रौंद किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

former international hockey player rajiv mishra Decomposed body found in his house in varanasi
राजीव मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार रात राजीव के पड़ोसियों ने शिवपुर थाने की पुलिस को सूचना दी और बताया कि हॉकी खिलाड़ी के घर से दुर्गंध आ रही है। उन्हें तीन-चार दिन से देखा भी नहीं गया है। पुलिस ने आकर दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। इस पर पुलिस ने धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। पुलिस अंदर घुसी तो राजीव का सड़ा-गला शव उनके बेड के पास जमीन पर पड़ा मिला और उसके बगल में फर्श पर खून जैसा जमा हुआ था।

शव में कीड़े पड़ गए थे। राजीव की मौत की सूचना उनकी पत्नी चंचल मिश्रा को दी गई। शुक्रवार की सुबह दोनों बच्चों के साथ चंचल घर पहुंची तो शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। थानाध्यक्ष शिवपुर  वैद्यनाथ सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी, फिर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed