{"_id":"63c648f9b82ffc0804459a5e","slug":"former-bjp-district-president-prabhunath-chauhan-passed-away-preparation-was-to-go-to-varanasi-for-treatment-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान का निधन, इलाज के लिए वाराणसी जाने की थी तैयारी, शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान का निधन, इलाज के लिए वाराणसी जाने की थी तैयारी, शोक की लहर
Tue, 17 Jan 2023 12:36 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 17 Jan 2023 12:36 PM IST
सार
गाजीपुर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राज्य पिछ़डा वर्ग आयोग के निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान का निधन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राज्य पिछ़डा वर्ग आयोग के निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान की 61 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। प्रभुनाथ चौहान साल 2009 में गाजीपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे। इनकी पत्नी इन्द्रावती देवी के आलावा दो पुत्र रविकांत चौहान, शशिकान्त चौहान तथा एक पुत्री आभा चौहान है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि प्रभुनाथ चौहान की तबियत रात में कुछ खराब हुई, लेकिन स्थानीय चिकित्सकों की सलाह व दवा इलाज से सुधार हो गया। अच्छे इलाज के लिए सुबह वाराणसी ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि अचानक उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
इस निधन से भाजपा में शोक की लहर है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि प्रभुनाथ जी भाजपा गाजीपुर के एक स्तम्भ थे। उनके निधन से भाजपा की अपूर्णिय क्षति हुई है। जिसकी पूर्ती संभव नहीं है।
विज्ञापन