फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   forensic team vehicle damage in shut gate of railway crossing constable caught gateman in jaunpur

रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से क्षतिग्रस्त हुई फॉरेंसिक टीम की गाड़ी, सिपाहियों ने गेटमैन को जबरन उठाया

Thu, 01 Aug 2019 12:45 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 01 Aug 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
forensic team vehicle damage in shut gate of railway crossing constable caught gateman in jaunpur
गेटमैन अजय - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने रेलवे क्रॉसिंग पर मौजूद गेट मैन को जबरदस्ती उठा लिया। जिसके बाद गेट बंद हो पाने से काफी देर तक आवागमन बाधित रहा और काफी लंबा जाम लग गया। 

विज्ञापन


जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिहींपुर रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार की सुबह करीब 8:45 बजे ट्रेन आने के लिए गेटमैन अजय ने गेट बंद कर दिया। इसी दौरान सिकरारा की तरफ से आ रही फॉरेंसिक टीम की गाड़ी रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


इससे गुस्साए फॉरेंसिक टीम के सिपाही गेटमैन के पास पहुंचे और उसे भला बुरा कहने लगे। इसके बाद फॉरेंसिक टीम के सिपाहियों ने गेटमैन को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और लाइन बाजार थाने ले गए। वहां पर फॉरेंसिक टीम ने तहरीर देने की बात की तो पुलिस ने मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गेटमैन को थाने में बैठा कर कुछ देर पूछताछ की फिर उसे छोड़ दिया। इस मामले को लेकर रेलवे महकमे में खलबली मच गई। घटना की रेलवे के अधिकारियों ने निंदा की।

क्रॉसिंग पर गेटमैन को उठाने की वजह से क्रॉसिंग देर तक बंद रही। जिससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। इस मामले में एसपी विपिन मिश्रा का कहना है मामला संज्ञान में है इसकी जांच कराई जा रही है।

उधर, फॉरेंसिक टीम के प्रभारी रामअवतार गिरी ने सफाई देते हुए कहा कि गेटमैन लापरवाही से क्रॉसिंग बंद कर रहा था जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। शिकायत करने पर गेटमैन अपनी गलती मानकर गाड़ी को बनवाने की बात कर रहा था।  हम उसे लेकर थाने पर नहीं बल्कि गैराज गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed