फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   girls team from Varanasi will represent UP in Subroto Cup For the first time in 65 years

Sports: 65 साल बाद पहली बार सुब्रतो कप में यूपी का प्रतिनिधित्व करेगी वाराणसी की बालिका टीम

Wed, 19 Aug 2026 03:05 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 03:05 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी की अंडर-17 बालिका टीम मंगलवार को दिल्ली पहुंची। बुधवार को टीम का पहला मैच गोवा से होगा। टीम को भारत सेवक समाज इंटर कॉलेज हथियर के खेल शिक्षक गोपाल प्रसाद ने प्रशिक्षित किया।

विज्ञापन
girls team from Varanasi will represent UP in Subroto Cup For the first time in 65 years
सुब्रतो कप राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए वाराणसी की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

65 साल में पहली बार सुब्रतो कप में यूपी का प्रतिनिधित्व वाराणसी की बालिका टीम करेगी। अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता नई दिल्ली में आयोजित है। वाराणसी की अंडर-17 बालिका टीम मंगलवार को दिल्ली पहुंची। बुधवार को टीम का पहला मैच गोवा से होगा। टीम को भारत सेवक समाज इंटर कॉलेज हथियर के खेल शिक्षक गोपाल प्रसाद ने प्रशिक्षित किया। बालिका वर्ग की टीम सुसुवाही स्थित जवाहर आदर्श इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं।

विज्ञापन


यूपी टीम में सभी 16 खिलाड़ी एक ही विद्यालय की है। टीम कोच गोपाल प्रसाद ने बतया कि टीम में शामिल कक्षा 10 की छात्रा रिया पटेल गत वर्ष 69वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुकी है। रिया मिडफील्ड से खेलती है। टीम की का कप्तान खुशबू को बनाया गया है। 
विज्ञापन


सभी खिलाड़ी नांदी फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत फुटबॉल का प्रशिक्षण लेती है। इस जिला, मंडल और प्रादेशिक में टीमों को हराकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई की है। इस टीम का पहला मैच बुधवार को गोवा की टीम से होगा। इसमें लीग मैच 21 अगस्त तक खेली जाएगी। इसके बाद नॉकआउट मुकाबले शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बालक टीम 17 सितंबर से खेलेगी मुकाबले
काशी की बालक फुटबॉल टीम 37 साल बाद नई दिल्ली में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप में खेलेगी। 65वीं सुब्रतो कप प्रादेशिक प्रतियोगिता में काशी की टीम ने लखनऊ की मजबूत टीम को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहुंची है। इस प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व विकास इंटर कॉलेज की टीम करेगी।
 
भारतीय वायु सेना कराती है प्रतियोगिता
सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट भारत का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1960 में हुई थी। भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता देश के पहले वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी की स्मृति में खेली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed