{"_id":"62572085fa893b61a755eba5","slug":"for-the-first-time-farmers-will-get-free-organic-fertilizer-varanasi-news-vns6482044159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार किसानों को निशुल्क मिलेगी जैविक खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार किसानों को निशुल्क मिलेगी जैविक खाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जैविक विधि से खेती करने वाले किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। जिले के किसानों को पहली बार नगर निगम के करसड़ा स्थित कूड़ा प्रसंस्करण प्लांट से निशुल्क जैविक खाद वितरित की जाएगी। इसके लिए किसानों को अपना सिर्फ आधार कार्ड दिखाना होगा। यहां से एक किसान पांच से 10 टन जैविक खाद प्राप्त कर अपनी फसलों में इस्तेमाल कर सकेंगे। यह निर्णय बुधवार को प्लांट के प्रभारी ने महापौर मृदुला जायसवाल के निरीक्षण के बाद लिया।
नगर निगम और एनटीपीसी की ओर से संचालित कूड़ा प्रसंस्करण प्लांट का बुधवार को महापौर मृदुला जायसवाल ने जायजा लिया। वह प्रसंस्करण के नाम पर खानापूर्ति देखकर काफी नाराज हुईं। प्लांट में कूडे़ से तैयार होने वाली जैविक खाद के भंडार को देखकर नाराजगी जाहिर की। महापौर ने खाद को किसानों को निशुल्क देने का निर्देश प्लांट के प्रभारी को दिया। इसके अलावा महापौर ने साढे़ तीन करोड़ की लागत से बनने वाले प्लांट को जाने वाले मार्ग की मरम्मत कार्य प्रगति को भी देखा। 3.64 करोड़ रुपये में प्लांट के चारों तरफ 1600 मीटर में बन रही दीवार का भी निरीक्षण किया। दो करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से प्लांट के अंदर चेंबर निर्माण, पोखरी के चारों तरफ लोहे की जाली, ऑफिस बिल्डिंग का मरम्मत और शौचालय निर्माण कार्य की भी जानकारी ली। इस दौरान मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन, अधिशासी अभियंता अरविंद श्रीवास्तव, पार्षद सुरेश चौरसिया, संदीप त्रिपाठी, अजय गुप्ता, सिंधु सोनकर व रोहित मौर्य उपस्थित थे।
करसड़ा प्लांट के प्रभारी लक्ष्मण सिंह शेखावत ने बताया कि जिस किसान को प्लांट में कूडे़ से तैयार जैविक खाद चाहिए, वह अपना आधार कार्ड लेकर पांच से 10 टन खाद निशुल्क प्राप्त कर सकता है।