{"_id":"62035ab2d9ff185543682936","slug":"foot-over-bridge-construction-at-vyasnagar-station-varanasi-railway-passengers-along-with-people-of-many-villages-will-get-relief","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: व्यासनगर स्टेशन पर एफओबी बनना शुरू, रेल यात्रियों के साथ ही कई गांवों के लोगों को होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: व्यासनगर स्टेशन पर एफओबी बनना शुरू, रेल यात्रियों के साथ ही कई गांवों के लोगों को होगी सहूलियत
Wed, 09 Feb 2022 11:39 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:39 AM IST
सार
वाराणसी कैंट और पीडीडीयू नगर के बीच व्यासनगर स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाया जा रहा है। इससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन
व्यासनगर स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के व्यासनगर रेलवे स्टेशन का स्वरूप जल्द ही बदलने वाला है। इसकी पहली कड़ी में स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का काम मंगलवार को शुरू कर दिया गया है और दिसंबर 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे रेल यात्रियों के साथ ही कई गांवों के लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
एफओबी न होने से लोगों को रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर जाना पड़ता है। इससे उन्हें काफी फजीहत झेलनी पड़ती है। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के स्टेशन व्यासनगर पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाया जा रहा है। सवा दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार एफओबी की कुल लंबाई 42 मीटर और चौड़ाई तीन मीटर होगी।
विज्ञापन
इससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में आसानी होगी। अभी इन गांवों के लोगों को ट्रैक पार कर जाना होता है। कभी-कभी तो स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी और ट्रेनों के नीचे से भी गुजरना पड़ता है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में एफओबी के साथ स्टेशन के यार्ड री-मॉडलिंग का भी कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक (उत्तर रेलवे लखनऊ) सुरेश कुमार सपरा ने कहा कि व्यास नगर रेलवे स्टेशन पर एफओबी के काम की शुरुआत की जा रही है। इससे यात्रियों सहित आसपास के लोगों को सहूलियत होगी। साथ ही आने वाले दिनों में यार्ड री-मॉडलिंग का भी कार्य शुरू किया जाएगा।