फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flood in Varanasi CM Yogi arrived to take stock of the situation departments put their power in preparations before CM arrival

वाराणसी में बाढ़ः हालात का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी, बोट से कर रहे प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

Thu, 12 Aug 2021 04:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 12 Aug 2021 04:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री एनडीआरएफ की बोट द्वारा गंगा और वरुणा में मौजूदा बाढ़ की स्थिति का आंकलन करेंगे। 
 

विज्ञापन
Flood in Varanasi CM Yogi arrived to take stock of the situation departments put their power in preparations before CM arrival
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गहराए बाढ़ संकट के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शहर पहुंच चुके हैं। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी सहित ज़िले के आला अधिकारियों ने किया। मुख्यमंत्री का काफिला यहां से सीधे राजघाट के लिए रवाना हुआ।मुख्यमंत्री एनडीआरएफ की बोट द्वारा गंगा और वरुणा में मौजूदा बाढ़ की स्थिति को देख रहे हैं।  इसके बाद मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों से मिलने जेपी मेहता नगर निगम इंटर कॉलेज जाएंगे। यहां बाढ़ पीड़ितों से हालचाल लेने के साथ ही उन्हें राहत सामाग्री का वितरण करेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री यहां से बाढ़ के बाद होने वाली संक्रामक बीमारियों के संक्रमण की रोकथाम के लिए फागिंग मशीनों का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सर्किट हॉउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों संग समीक्षा बैठक करेंगे। इधर, मुख्यमंत्री के आगमन से पहले बृहस्पतिवार को सरकारी अमला पूरी तरह से फास्ट हो गया।
विज्ञापन


दोपहर तक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थलों की ओर अधिकारियों की गाड़ियां दौड़ रही थी। वहीं दूसरी ओर नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, जलकल विभाग और बिजली विभाग महीनों से चली आ रही खामियों को घंटों में ही दूर करने में लगा हुआ था। सीएम के काशी आने से पहले ही कज्जाकपुरा स्थित कूड़ा घर को नगर निगम ने हरा परदा लगा कर पूरी तरह से ढंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर, कज्जाकपुरा तिराहे पर निर्माणाधीन फ्लाई ओरव के आसपास गड्ढे में तब्दील हो चुके सड़क को भी डामर और गिट्टी डालकर पीडब्ल्यूडी के द्वारा दोपहर एक  बजे ही दुरुस्त कर दिया गया था।  बता दें कि वाराणसी में गंगा खतरे के लेवल से एक मीटर ऊपर बह रही है।

गंगा के पलट प्रवाह के कारण वरुणा में आई बाढ़ भी भयावह होती जा रही है। बृहस्तपतिवार सुबह 11 बजे गंगा का जलस्तर 72.32 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 71.26 से 1.06 मीटर अधिक है। गंगा और वरुणा के पानी से शहर से लेकर गांव तक 30 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed