फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flights to Hyderabad and Chennai cancelled while flights to Delhi and Mumbai delayed in varanasi

Varanasi Airport: हैदराबाद और चेन्नई की उड़ानें रद्द, दिल्ली और मुंबई की उड़ाने रहीं लेट

Fri, 02 Jan 2026 02:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 02 Jan 2026 02:09 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में ट्रेनों और विमान के संचालन प्रभावित होने से काफी यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी हैदराबाद और चेन्नई की उड़ानें रद्द हुईं। 

विज्ञापन
Flights to Hyderabad and Chennai cancelled while flights to Delhi and Mumbai delayed in varanasi
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुबह विजिबिलिटी कम रहने से सुबह 11 बजे तक कोई विमान नहीं उतर सका था। इस दौरान इंडिगो की 6ई 6719 हैदराबाद-वाराणसी- हैदराबाद और 6 ई 401 चेन्नई-वाराणसी-चेन्नई की उड़ान रद्द रही। इसके अलावा दिल्ली और मुंबई की उड़ाने लेट रहीं।

विज्ञापन


कोहरा नहीं फिर भी 32 उड़ानें लेट 
साल के पहले दिन मौसम साफ होने के बावजूद लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार को कोहरा नहीं था फिर भी 32 उड़ानों का देरी से आगमन और प्रस्थान हुआ। सबसे अधिक लेट इंडिगो के विमान हुए।
विज्ञापन


बाबतपुर एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को सबसे देरी से एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-वाराणसी-मुंबई की उड़ान 1 घंटे 36 मिनट की देरी से पहुंची। ऐसे ही इंडिगो की हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद 1 घंटे 18 मिनट, दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 1 घंटे 16 मिनट, खजुराहो-वाराणसी-खजुराहो 1 घंटे 20 मिनट, दुर्गापुर-वाराणसी-दुर्गापुर 1 घंटे 54 मिनट देरी से पहुंरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 1 घंटे 6 मिनट, इंडिगो की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 41 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-वाराणसी-शारजाह 21 मिनट, बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 15 मिनट, इंडिगो की हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबद 59 मिनट देरी से आई। स्पाइस जेट की पुणे-वाराणसी-पुणे 23 मिनट, इंडिगो की अहमदाबाद-वाराणसी-अहमदाबाद 35 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-वाराणसी-शारजाह 2 मिनट और इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली की उड़ान 24 मिनट देरी से पहुंची और प्रस्थान की।

दिल्ली से 18 घंटे की देरी से आई काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें दिल्ली से आने वाली 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 4.40 बजे से 18 घंटे 45 मिनट की देरी से रात 11.25 बजे बनारस स्टेशन पर पहुंची। 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस सुबह 6 बजे से 6 घंटा 25 मिनट देर होकर दोपहर 12.25 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंची। 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 8.05 बजे से 10.30 घंटे की देरी से शाम 6.30 बजे पहुंची। 12582 बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 10 बजे से 7.45 घंटे की देरी से शाम 5.45 बजे बनारस स्टेशन आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed