फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flights from Bangkok to Varanasi from October

बैंकाक से वाराणसी की उड़ान एक अक्तूबर से

Tue, 15 Sep 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 15 Sep 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Flights from Bangkok to Varanasi from October
थाई एयरवेज की बैंकाक से वाराणसी के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा एक अक्तूबर से शुरू होगी। विमान बैंकाक से वाराणसी वाया गया पहुंचेगा। 165 सीटों वाला थाई एयरवेज का यह विमान पहले हफ्ते में चार दिन वाराणसी आएगा। इसके बाद इसके फेरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


सेवा की शुरुआत में विमान सप्ताह में सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बैंकाक से उड़ान भरकर वाराणसी पहुंचेगा। बैंकाक से गया होते हुए यह शाम 3:20 बजे वाराणसी पहुंचेगा और 4:30 बजे वाराणसी से सीधे बैंकाक के लिए उड़ान भरेगा। वाराणसी स्थित सारनाथ बौद्ध पर्यटन का प्रमुख केंद्र है और बड़ी संख्या में बौद्ध मतावलंबी यहां आते हैं।
विज्ञापन


सैलानियों का आगमन अक्तूबर के पहले सप्ताह से शुरू हो जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए ही यह विमान सेवा अक्तूबर से मार्च के अंतिम सप्ताह तक दी जाती है। यह जानकारी एयर इंडिया के डिप्टी मैनेजर केपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विमान की हैंडलिंग एयर इंडिया के स्टाफ द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed