{"_id":"6a8551d5557f0783db05f311","slug":"flight-bound-for-kashi-makes-emergency-landing-in-mumbai-after-passenger-falls-ill-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी आ रहे विमान की मुंबई में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की तबीयत बिगड़ने पर मांगी गई अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी आ रहे विमान की मुंबई में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की तबीयत बिगड़ने पर मांगी गई अनुमति
Wed, 19 Aug 2026 12:19 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:19 PM IST
सार
Varanasi News: अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1429 ने मंगलवार शाम 5:15 बजे मुंबई एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन इस दौरान यात्री की तबियत बिगड़ने पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन
flight
- फोटो : Adobe stock
विस्तार
मुंबई से वाराणसी आ रही अकासा एयर की फ्लाइट की यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई में ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्री की हालत बिगड़ती देख विमान को रास्ते से वापस मुंबई एयरपोर्ट लाकर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस वजह से विमान दो घंटे विलंब से वाराणसी पहुंचा।
विज्ञापन
अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1429 ने मंगलवार शाम 5:15 बजे मुंबई एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान में सवार यात्री सुनील कुमार जायसवाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनके साथ यात्रा कर रहे दो यात्रियों ने इसकी जानकारी तत्काल क्रू मेंबर्स को दी। उस समय विमान शिरडी के ऊपर उड़ान भर रहा था।
विज्ञापन
क्रू मेंबर्स की सूचना पर पायलट ने मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। इधर, वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान का इंतजार कर रहे यात्रियों और विमानन कर्मियों को फ्लाइट के विलंबित होने की सूचना दी गई।
विज्ञापन