{"_id":"64540d9f3e55fca90f03e254","slug":"five-thousand-ponds-will-be-decorated-for-the-export-of-fish-varanasi-news-c-20-vns1013-187867-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मछलियों के निर्यात के लिए संवारे जाएंगे पांच हजार तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मछलियों के निर्यात के लिए संवारे जाएंगे पांच हजार तालाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलियों के निर्यात के लिए वाराणसी मंडल के पांच हजार तालाबों को संवारा जाएगा। इसके साथ ही मछली पालकों को कई सुविधाएं भी दी जाएंगी। उधर चंदाैली में बन रहे अंतरराष्ट्रीय मछली बाजार का निर्माण कार्य भी तेजी से हो रहा है। इसके पहले तल का ढांचा खड़ा हो चुका है।
पूर्वांचल में बीते तीन साल से मछलियों के निर्यात को बढ़ावा देने पर काम किया जा रहा है। इसके लिए वाराणसी मंडल के गाजीपुर जिले के 1269.37 हेक्टेयर में 1847 तालाब, चंदौली में 411.180 हेक्टेयर में 437 तालाब, जौनपुर में 1423.70 हेक्टेयर में 2075 तालाब और वाराणसी में 488.74 हेक्टेयर में 902 तालाब बनाए जाएंगे। इन तालाबों को मत्स्य पालकों को पट्टे पर दिया जाएगा।
उपनिदेशक मत्स्य अनिल कुमार ने बताया कि वाराणसी मंडल के मछली पालकों को प्रशिक्षण और चारा और बीज अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा। मछली के उत्पादन के साथ बिक्री के लिए चंदौली में अंतरराष्ट्रीय बाजार के निर्माण काम तेजी हो रहा। 62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तीन मंजिला इमारत के लिए पहली किस्त के तौर सात करोड़ रुपये जारी हो चुका है। पहली मंजिल का ढांचा तैयार हो गया और जल्द ही छत पड़ जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -