फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   five marks will given separately more than 70 percent attendance In BHU

BHU: बीएचयू में 70 फीसदी से ज्यादा अटेंडेंस पर अलग से मिलेंगे से 5 नंबर, नीति नियोजन समिति ने लिया फैसला

Thu, 07 Mar 2024 06:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 06:52 PM IST
सार

BHU: विज्ञान संस्थान में 18 विभाग, स्कूल और सेंटर हैं। इसमें स्नातक, स्नातकोत्तर के साथ ही शोध छात्र अध्ययन कर रहे हैं। कक्षाओं में यूजी और पीजी के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए नीति नियोजन समिति की दो फरवरी को बैठक हुई थी।

विज्ञापन
five marks will given separately more than 70 percent attendance In BHU
काशी हिंदू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के विज्ञान संस्थान में पढ़ रह छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर क्लास में उनकी अटेंडेंस 70 फीसदी से अधिक हुई तो उन्हें सेमेस्टर की सत्रीय (सेशनल) परीक्षा में अलग से पांच नंबर मिलेंगे। वहीं, 70 फीसदी से कम उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को हॉस्टल की सुविधा से वंचित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


ये फैसला विज्ञान संस्थान की नीति नियोजन समिति की बैठक में लिया गया। इस फैलसे पर मुहर लगने के बाद इसे अगले सेमेस्टर से लागू भी कर दिया जाएगा। विज्ञान संस्थान में 18 विभाग, स्कूल और सेंटर हैं। इसमें स्नातक, स्नातकोत्तर के साथ ही शोध छात्र अध्ययन कर रहे हैं। कक्षाओं में यूजी और पीजी के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए नीति नियोजन समिति की दो फरवरी को बैठक हुई थी। 
विज्ञापन


बैठक में यूजी और पीजी कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति को प्रोत्साहित करने के लिए 70 फीसदी से उपस्थिति वालों को सेमेस्टर परीक्षाओं के सत्रीय (सेशनल) में पांच नंबर अलग से देने और 70 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले को छात्रावास सुविधा से वंचित करने का निर्णय लिया गया है। पांच मार्च को डीन प्रो. सुख महेंद्र सिंह ने आदेश जारी कर इस निर्णय को अगले सेमेस्टर से लागू करने को कहा है। इसकी कॉपी सभी विभागाध्यक्ष और कोऑर्डिनेटर के साथ ही छात्रावासों के समन्वयक, प्रशासनिक संरक्षक और संरक्षक को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारी
छात्र-छात्राओं की कक्षाओं में उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से इस व्यवस्था को लागू करने का निर्णय लिया गया है। इससे अगले सेमेस्टर से लागू कर दिया जाएगा। - प्रो. संजय कुमार, निदेशक, विज्ञान संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed