{"_id":"5fbd5c5c8ebc3e9bac5f08f9","slug":"five-killed-in-ballia-road-accident-varanasi-news-vns5599374179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया सड़क हादसे में पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया सड़क हादसे में पांच की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाओं समेत आठ लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान दो युवकों की हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।
चिलकहर: गड़वार थाना क्षेत्र के सिहांचवर बस्ती के सामने मंगलवार को बलिया-रसड़ा मार्ग पर कार व मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सूर्यनाथ सिंह चौहान (40 वर्ष) निवासी कबीरपुर गांधीनगर, गाजीपुर से अपनी मोटरसाइकिल से बलिया की ओर से जा रहा था। सिहांचवर बस्ती के सामने मऊ से आ रही मारुती स्विफ्ट डिजायर कार से जोरदार टक्कर हो गई। कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार चालक राजकुमार (25), शुभम (23), निवासी खगौल बाबूचक फुलवरिया पटना तथा मनीष (23), छोटू (23) निवासी पटना घायल हो गए।
गड़वार: खड़ीचा गांव निवासी आकाश गुप्ता (25) पुत्र भीम गुप्ता सोमवार को अपने साथियों राहुल गुप्ता(22)वर्ष पुत्र गनेश प्रसाद व त्रिलोकी गुप्ता(20)वर्ष पुत्र छोटू गुप्ता के साथ नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव स्थित एक आईटीआई कॉलेज में सोमवार को परीक्षा देने गया हुआ था। लौटते समय सड़क हादसे में आकाश की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दोनों साथियों का इलाज वाराणसी में चल रहा है।
विज्ञापन
रसड़ा: बलिया मार्ग स्थित संवरा चट्टी के समीप सोमवार की शाम 6.30 बजे अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक रुदल (25) पुत्र देवनाथ निवासी कोतवाली क्षेत्र लबकरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह परिवार लाने पहाड़पुर जा रहा था। पुलिस ने बाइक कब्जे के लेकर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बेल्थरारोड: उभांव- चौकिया मार्ग पर मंगलवार को उभांव ग्राम के पास सड़क पार कर रहे बछड़े से टकरा कर टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो सवार रामपुर कानूनगोयान निवासिनी पार्वती देवी (45) व रुनी देवी (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। टेंपो बेल्थरा रोड से सवारी लेकर देवरिया की ओर जा रहा था।
बांसडीहरोड: ग्राम पंचायत शाहपुर के कतरिया गांव निवासी बासमती (55) पत्नी स्व. गणेश प्रसाद सोमवार की देर शाम बांसडीहरोड बाजार से सब्जी खरीद कर घर लौट रही थीं। बलिया- बाँसडीह मार्ग स्थित साहोडीह गांव के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार में जा रहे बाइक ने धक्का मार दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर गया।
इलाज के दौरान घायल युवक की मौत
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के भरखरा गांव निवासी सुभाष राजभर (28) पुत्र लल्लन राजभर की सड़क दुर्घटना के बाद सोमवार को देर शाम इलाज के दौरान वाराणसी में उसकी मौत हो गई। सुभाष सुखपुरा चट्टी पर फल की दुकान लगाता था। किसी काम से वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक से 21 नवंबर को कहीं जा रहा था कि गड़वार-फेफना के बीच उसकी बाइक अनियंत्रित होकर किसी दीवार से टकरा गई थी।