फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   first water bank open in varanasi

काशी में खुला पहला वाटर बैंक, जल की बर्बादी नहीं करने के लिए भरवाया जा रहा शपथ पत्र

Sun, 04 Aug 2019 01:17 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 04 Aug 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
first water bank open in varanasi
वाटर बैंक से पानी भरते लोग। - फोटो : अमर उजाला

काशी में शुद्ध पेयजल का संकट कई मोहल्लों में बना हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच और विशाल भारत संस्थान की ओर से शक्कर तालाब मोहल्ले में पानी बैंक खोला गया है। इस बैंक में आने वालों को रोजाना 20 से 80 लीटर शुद्ध जल निशुल्क मुहैया कराया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके साथ ही यहां पर आने वालों को जल की बर्बादी ना करने की शपथ भी दिलाई जा रही है। फिलहाल दो सौ परिवारों को इस सुविधा का लाभ मिल रहा है। पानी बैंक में खाता खोलने के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ पत्र भरते लोग


बैंक के चेयरमैन डॉ राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सारी कार्य प्रणाली नियमित बैंक की तरह है। पानी बैंक के सदस्य का खाता होता है, जिसमें कौन रोज कितना लीटर पानी ले जाता है उसकी एंट्री होती है। साथ ही पानी लेने के लिए विद्ड्रॉल फॉर्म भरना होता है। सभी का रिकॉर्ड रखा जाता है। ये पानी बैंक सुबह और शाम दो घंटे के लिए खुलता है। अब तक करीब 200 परिवारों को ये पानी बैंक अपनी सेवाएं दे रहा है। इस बैंक में मैनेजर और अन्य स्टाफ को मिला कर 6 लोग काम करते हैं। 

इसकी परिकल्पना मुस्लिम राष्ट्रीय मंच और विशाल भारत संस्थान ने की है। पीएम मोदी के जल संचयन के उद्देश्य से इस बैंक को खोला गया है। इस बैंक के सदस्य बनने के लिए और यहां खाता खुलवाने के लिए व्यक्ति को आधार कार्ड और अपनी तीन फोटो देनी होती हैं ताकि पानी ले जाने वाले व्यक्ति की पहचान के साथ ये भी सुनिश्चित हो कि वह अपने परिवार के लिए ही पानी ले जा रहा है।

पानी की बर्बादी को लेकर खाता धारक की काउंसलिंग भी की जाती है। पानी बैंक 20 से 80 लीटर तक पानी मुहैया करवाता है। अभी यह बैंक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर खोला गया है, भविष्य में इसे और भी इलाकों में खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed