{"_id":"68b0a809ec9bfb2d1f0dbf48","slug":"first-queue-for-token-then-for-fertilizer-varanasi-news-c-194-1-son1017-133384-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पहले टोकन के लिए लगाई कतार, फिर खाद के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पहले टोकन के लिए लगाई कतार, फिर खाद के लिए
विज्ञापन
बभनी ब्लाक के खोतोमहुआ लैंपस पर खाद लेने के लिए लगी किसानों की भीड़ ।संवाद
बीजपुर। क्षेत्र के बखरिहवा स्थित साधन सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को 200 टोकन लिए किसानों में खाद वितरित किया गया। सचिव ने बुधवार को 500 किसानों में टोकन बांटा था। टोकन के आधार पर किसानों को खाद दी गई।
सचिव कृष्णदास ने बताया कि नियमानुसार स्टॉक में जितना यूरिया खाद है, टोकन के अनुसार तीन दिन में किसानों को वितरण किया जाएगा। टोकन धारक किसानों से पॉस मशीन में खाद लेते समय अंगूठा निशान लगवाया जा रहा है। वहीं, चेतवा के एक लाइसेंसी दुकानदार की तरफ से खाद का वितरण नहीं किया जा रहा है।
किसानों का आरोप है कि पर्याप्त मात्रा में यूरिया नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। यदि इस मौसम में मानक के अनुसार यूरिया का छिड़काव धान की फसलों में कर दिया जाता तो फसल अच्छी होती।
विज्ञापन
चेतवा इफको के दुकानदार संगीत केसरी ने बताया की खाद का स्टाक कम है और किसान ज्यादा इस दशा में सबको एक बार में खाद वितरण कर पाना संभव नहीं है और सब को खाद चाहिए। इसलिए आज खाद का वितरण नही किया जा सका। खाद की उपलब्धता होने पर वितरण किया जाएगा।