फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   First Ganesh worship did not happen, doubts on Ramlila of Ramnagar

नहीं हुआ प्रथम गणेश पूजन, रामनगर की रामलीला पर संशय

Thu, 29 Jul 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
First Ganesh worship did not happen, doubts on Ramlila of Ramnagar
कोरोना महामारी के कारण लीला प्रेमियों को लगातार दूसरे साल रामनगर की रामलीला से वंचित होना पड़ेगा। श्रावण कृष्ण चतुर्थी को प्रथम गणेश पूजन नहीं होने से लीला प्रेमी भी निराश हैं। रामलीला के लिए अभी तक न तो पात्रों का चयन हुआ है और न ही कोई तैयारी शुरू हुई है। मंगलवार देर शाम गणेश पूजन का मुहूर्त निकाला गया था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण पूजा नहीं हो सकी। रामलीला से जुड़े लोगों का कहना है कि श्रावण कृष्ण चतुर्थी से पूर्व रामलीला में पंच स्वरूपों की भूमिका निभाने वाले बालकों का चयन हो जाता था। प्रथम गणेश पूजन पर सभी स्वरूपों सहित भगवान श्री गणेश व हनुमान जी के मुकुट की पूजा अर्चना होती थी। इसके बाद सभी पात्र को बलुआ घाट स्थित धर्मशाला में व्यास जी के सानिध्य में प्रशिक्षण दिया जाता था। तीन माह तक चलने वाले प्रशिक्षण में सभी पात्र धर्मशाला में ही रहते थे। पात्र रामचरित मानस से संबंधित चौपाइयों को कंठस्थ करते थे। इस साल रामलीला अनंत चतुर्दशी यानी 19 सितंबर से शुरू होनी थी। कोरोना के कारण पिछले साल भी रामलीला स्थगित कर दी गई थी। जनकपुर स्थित राम जानकी मंदिर में केवल रामचरित मानस का पारायण पाठ कराया गया था। हालांकि अभी भी किले से जुड़े लोग कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed