{"_id":"5be0808ebdec2269bd06ab21","slug":"fire-in-house-of-businessman-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में रेशम कारोबारी के मकान के में आग लगी, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में रेशम कारोबारी के मकान के में आग लगी, लाखों का नुकसान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
आग बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत बिरदोपुर क्षेत्र स्थित गिरि नगर निवासी रेशम कारोबारी प्रवीण सरावगी के मकान के दूसरे तल में सोमवार की रात आग लग गई। एक-एक कर आई दमकल की सात गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने के दौरान प्रवीण सहित परिवार के दो लोग दूसरे तल पर फंस गए थे जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। इस दौरान मुहल्ले में अफरातफरी का माहौल रहा और स्थानीय लोग भी आग बुझाने के प्रयास में लगे रहे।
आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और इसके चलते लाखों का नुकसान बताया गया है। प्रवीण सरावगी के मकान के भूतल पर कमरा है जबकि प्रथम और दूसरे तल पर परिवार के लोग रहते हैं। परिजनों के अनुसार मकान के दूसरे तल पर पूजापाठ के दौरान ही न जाने कैसे आग लग गई।

आग बुझाने में खासी परेशानी आई
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
आग की लपटों ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और दूसरा तल चपेट में आ गया। प्रवीण सहित परिवार के अन्य सदस्य को दमकल कर्मियों ने बगल के मकान में सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला।
वहीं, मकान की ओर जाने वाला रास्ता संकरा होने के कारण लगभग दो सौ मीटर पाइप बिछाकर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। रास्ता संकरा होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में खासी परेशानी आई।
वहीं, मकान की ओर जाने वाला रास्ता संकरा होने के कारण लगभग दो सौ मीटर पाइप बिछाकर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। रास्ता संकरा होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में खासी परेशानी आई।