यूपी: शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने दुकान को किया स्वाह, लाखों का सामान जला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के शेरवा बाजार में बुधवार की रात शार्ट सर्किट से रेडीमेड कपड़े की दुकान में आग लग गई। भीषण आग की चपेट में आने से करीब पांच लाख का सामान जल गया है। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शेरवा गांव निवासी सौरभ सिंह बाजार में किराये के कमरे में पवन ड्रेसेज एवं साड़ी सेंटर नाम से दुकान चलाते हैं। रोज की तरह बुधवार की रात करीब 8 बजे रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे।
देर रात आसपास के लोगों ने कपड़े की दुकान से आग की लपटें उठती देखीं तो शोर मचाना शुरू किया। सूचना पाकर सौरभ सहित तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। ताला खोलकर शटर उठाया गया यो अंदर से भीषण आग लगी हुई थी।
दुकान में रखे सारे कपड़े, फर्नीचर, बैटरी इन्वर्टर, स्टेबलाइजर आदि धू-धूकर जल रहा था। बिजली आपूर्ति बंद कर लोग पानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। काफी प्रयास से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ स्वाहा हो गया था। सौरभ सिंह ने बताया कि लगभग 5 लाख की क्षति हुई है। सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस भी घटनास्थल का मुआयना किया।