फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire in furniture shop causes loss of lakhs fridge bed sofa and cupboard destroyed

Varanasi News: फर्नीचर की दुकान में लगा आग से लाखों का नुकसान, फ्रिज, बेड, सोफा, आलमारी खाक

Sun, 09 Jun 2024 10:28 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 10:28 AM IST
सार

Varanasi News: अगलगी की सूचना स्थानीय लोगों ने दुकान के मालिक को दी। तब तक मैनेजर भी पहुंच गए थे। आसपास के लोगों की सहायता से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया गया। तब तक लाखों का नुकसान हो गया था।

विज्ञापन
Fire in furniture shop causes loss of lakhs fridge bed sofa and cupboard destroyed
हादसे के बाद मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा बाजार में फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में रखें फर्नीचर की सामग्री जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में रखें फ्रिज, बेड, सोफा, आलमारी जलकर खाक हो गए।

विज्ञापन



गाजीपुर जनपद के मौधा का रहने वाले राजेश पाल की दुकान अजगरा में है। राजेश ने बताया कि दुकान के पीछे कूड़े का ढेर है, जिसमें सुबह 6:30 बजे किसी ने आग लगा दी। उसी की चिंगारी से दुकान के पर्दे में आग लगने से पूरी सब जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन




सूचना पर दुकान का मैनेजर माया शंकर मौके पर पहुंचे। शटर खोलकर आसपास के लोगों की सहायता से आग बुझाया गया। इस दौरान स्थानीय अजय, लक्ष्मण, और प्रदीप पाल भी झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि दुकान के साथ-साथ मकान भी जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed