फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire department personnel died under suspicious circumstances at varanasi airport

Varanasi: एयरपोर्ट पर फायर विभाग कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों के इंतजार में पुलिस

Mon, 06 Feb 2023 03:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Feb 2023 03:12 PM IST
सार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट पर फायर विभाग में असिस्टेंट फायर महेश पाल (36) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।  

विज्ञापन
Fire department personnel died under suspicious circumstances at varanasi airport
मौत के बाद रखा शव - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट पर फायर विभाग में तैनात अधिकारी महेश पाल (36)  की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव सोमवार सुबह आवासीय परिसर में सीढ़ी पर मिला। वो यहां अकेले रहते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महेश पाल की मौत से पूरा एयरपोर्ट परिसर गमगीन है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारियों के मुताबिक, असिस्टेंट फायर महेश पाल एक दिन पहले तक बिल्कुल ठीक था। दिन में सभी के साथ क्रिकेट भी खेला था। एसीपी पिंडरा अमित कुमार पांडे ने बताया कि एयरपोर्ट विभाग के अधिकारियों से घटना की जानकारी मिली। किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आने के बाद ही कोई जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन


पिछले साल हुई थी शादी
दो भाइयों में सबसे बड़े महेश पाल मूल रूप से हरियाणा के कैथल के निवासी थे। छोटा भाई  सेना में अधिकारी है। अभय पाल की 2019 में फायर विभाग में नौकरी लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल शादी हुई थी। पिता का देहांत हो चुका है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिकका कहना था कि एयरपोर्ट पर क्रिकेट हो रहा था जिसमे खेल भी रहा था इस तरह की घटना से पूरा एयरपोर्ट परिसर दुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed