{"_id":"65bcc1cf3d2d14a1bd01a603","slug":"fir-registered-against-girl-and-young-man-for-misbehaving-with-traffic-policeman-in-varanasi-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रैफिक पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, युवक और युवती भेजे गए जेल; हाथ जोड़ दोनों ने मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रैफिक पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, युवक और युवती भेजे गए जेल; हाथ जोड़ दोनों ने मांगी माफी
Fri, 02 Feb 2024 04:59 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:59 PM IST
सार
वाराणसी में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। मामला सिगरा चौराहे का है। मामले में बाइक सवार युवक और युवके के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। इसके बाद दोनों को अरेस्ट कर लिया गया।
विज्ञापन
varanasi news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिगरा चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार के आरोप में पुलिस ने बाइक सवार युवक और युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को सिगरा थाने की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
सारंग चौराहा, पांडेयपुर का कुशाग्र ओझा गुरुवार की शाम बाइक से राजघाट क्षेत्र की मधुलिका सिंह को लेकर सिद्धगिरी बाग से सिगरा की तरफ जा रहा था। ट्रैफिक सिग्नल लाल होने के कारण वाहन रुके हुए थे। आगे निकलने की जल्दबाजी में युवक अपनी कतार से दाएं तरफ बढ़ गया। इसके चलते आवागमन अवरुद्ध होते देख ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन
बात बढ़ी तो हेड कांस्टेबल पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए युवक और युवती हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को हटाकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया। सिगरा थाने पहुंचे हेड कांस्टेबल चंद्रजीत यादव ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन