{"_id":"5f059220b1af305cd96e9051","slug":"fir-on-owner-of-construction-company-related-to-mukhtar-ansari-gang-arms-recovered-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार अंसारी गिरोह से संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक पर एफआईआर, हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार अंसारी गिरोह से संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक पर एफआईआर, हथियार बरामद
Wed, 08 Jul 2020 03:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 08 Jul 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में मुख्तार अंसारी के गिरोह से संबंध रखने वाले के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में एक कंस्ट्रक्शन फर्म के मालिक के पास से असलहे और कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना पुलिस बुधवार को मुख्तार अंसारी गिरोह से संबंधित त्रिदेव कंस्ट्रक्शन फर्म के मालिक और भुजौटी निवासी पंकज सिंह के यहां पहुंची। इस दौरान ने असलहों की जांच कर लाइसेंसी रायफल के कारतूसों का हिसाब मांगा, जिसे देने में वह असमर्थ रहा। इसके बाद पुलिस ने असलहे और तीन कारतूसो को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
साथ ही सरायलखंसी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पंकज सिंह के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी है। जानकारी के अनुसार त्रिदेव कंस्ट्रक्शन फर्म के पहले मालिक खरगजेपुर गांव राजन सिंह और उमेश सिंह मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्य थे। जिले के दक्षिणटोला थाना में दर्ज हत्या के मामले में नामजद भी थे।
विज्ञापन
इसके चलते उन्हें फर्म से निस्कासित कर दिया गया। इसके बाद पंकज सिंह त्रिदेव कांस्ट्रक्शन के मालिक बने उनके साथ रामपरिख सिंह कंपनी में 50 प्रतिशत के मालिक हैं। पुलिस का मानना है अभी भी इस कंपनी का संबंध अंसारी गिरोह से है, दिखावे के लिए नाम बदल दिया गया है।