फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fighting during electric pole work case registered against BJP leader in varanasi

Varanasi: बिजली के खंभे के काम के दौरान मारपीट, भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज

Wed, 11 Oct 2023 10:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 11 Oct 2023 10:58 PM IST
सार

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र ठटरा गांव में मंगलवार की रात बिजली के खंभे को लेकर भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के सेवापुरी मंडल अध्यक्ष और व्यापारियों के बीच मारपीट हो गई।

विज्ञापन
Fighting during electric pole work case registered against BJP leader in varanasi
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र ठटरा गांव में मंगलवार की रात बिजली के खंभे को लेकर भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के सेवापुरी मंडल अध्यक्ष और व्यापारियों के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में व्यापारी पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद गौड़ पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, भाजपा नेता की ओर से भी थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


ठठरा गांव में बिजली के खंभे के काम के दौरान मारपीट हो गई। इसमें राकेश केसरी की तहरीर पर भाजपा नेता और उनके परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के भाजपा अनुसूचित मोर्चा के सेवापुरी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गौड़ ने बिजली के खंभा गाड़ने के लिए खोदाई के काम का विरोध करने और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाया है और थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


चोरी के केबल के साथ एक गिरफ्तार
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव स्थित तिराहे के पास से चौकी प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बुधवार को एक चोर अनूप कुमार को चोरी के केबल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि 22 सितंबर की रात बिहड़ा गांव स्थित कागज पैकिंग करने वाली कंपनी में 11 हजार वोल्ट का एल्यूमिनियम का तार चुराया था। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed