Varanasi: टेंट सिटी में डिनर को लेकर मारपीट की नौबत, सेमिनार के बाद भिड़े आयोजक और युवा
वाराणसी में गंगा उस पार रेत पर बसाई गई टेंट सिटी में रविवार शाम एक सेमिनार आयोजित किया गया था। डिनर का समय नजदीक आया तो युवाओं की भीड़ बढ़ गई। एंट्री नहीं पाने वाले युवक हंगामा करने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को टेंट सिटी में एक सेमिनार आयोजित किया गया था। डिनर का समय नजदीक आया तो युवाओं की भीड़ बढ़ गई। आयोजकों का कहना था कि वह 60 से 70 लोगों को एंट्री देंगे, लेकिन उससे कई गुना ज्यादा पहुंचे युवा अपना कूपन दिखा कर डिनर करने पर अड़े थे। एंट्री नहीं पाने वाले हंगामा करने लगे।
सूचना पाकर टेंट सिटी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात दरोगा अश्वनी राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दरोगा अश्वनी राय ने बताया कि आयोजकों और युवाओं के बीच कहासुनी हुई थी। सभी को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया।
ये भी पढ़ें: NGT की सात सदस्यीय कमेटी करेगी टेंट सिटी बसाने की जांच, दो महीने में सौंपनी होगी रिपोर्ट
युवती की पिटाई कर रहे युवक को लोगों ने धुना
लंका थाना क्षेत्र के नरिया इलाके में स्थित गोपाल कुंज के सामने रविवार की सुबह एक युवती की एक युवक राह चलते बेल्ट से पिटाई कर रहा था। युवती ने लोगों से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई। लोग बीचबचाव करने लगे तो युवक उन लोगों के साथ भी उलझ गया। इस पर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों को थाने पर ले गई।
युवती ने बताया कि युवक उसके साथ रहता था और आए दिन उसकी अकारण ही पिटाई करता था। युवती घरों में चौका-बर्तन का काम करती है और युवक गार्ड का काम करता है। इस संबंध में लंका थाने की पुलिस ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पड़ोसियों ने की महिला की पिटाई
कपसेठी थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव में शनिवार की देर रात मामूली बात को लेकर मनबढ़ों ने महिला की जमकर पिटाई की। महिला की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शीला देवी के अनुसार, उनके पड़ोसी रमेश, लकी और सरिता के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी। कहासुनी के दौरान ही उनकी जमकर पिटाई कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी ले जाकर इलाज कराया।