{"_id":"65a90f89540be31e3b073497","slug":"fight-between-two-parties-over-dispute-of-vehicles-in-varanasi-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में दबंगों का दुस्साहस: मामूली बात को लेकर हुए विवाद में सरेराह हुई मारपीट; पुलिस तक पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में दबंगों का दुस्साहस: मामूली बात को लेकर हुए विवाद में सरेराह हुई मारपीट; पुलिस तक पहुंचा मामला
Thu, 18 Jan 2024 05:21 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 18 Jan 2024 05:21 PM IST
सार
घटना कैंट रोडवेज बस डिपो के पास की है। सरेराह दो गुटों में वाहन खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
varanasi news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के कैंट रोडवेज बस डिपो के समीप सड़क पर वाहन खड़ी करने को लेकर गुरुवार को जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। सूचना पाकर पहुंची सिगरा थाने की पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
अरूण कुमार ने सिगरा थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि वह अपने वाहन को प्रयागराज भेज रहा था। उसी दौरान वहां पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की घटना रोडवेज पुलिस चौकी के सिपाहियों के सामने हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया कि दबंग लोगों ने धमकी दी कि उसका वाहन नहीं चलने देंगे। आरोप लगाया कि दबंग युवक आए दिन गाड़ी मालिकों व चालकों के साथ मारपीट करते रहते हैं। फिलहाल, सिगरा थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है।