फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fight between ex army man and inspector after slap in mau

यूपी: फौजी पर हाथ छोड़ना दरोगा को पड़ गया भारी, चौकी में जमकर हुई धुनाई

Thu, 17 Oct 2019 06:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 17 Oct 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
fight between ex army man and inspector after slap in mau
दरोगा और फौजी में होती नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के सारहू पुलिस चौकी में गुरुवार शाम तीन बजे करीब उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक्स आर्मी मैन ने चौकी प्रभारी की पिटाई की। हालांकि पहले दरोगा ने ही फौजी पर हाथ छोड़ा था। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई। पंचायत के जरिए मामले को शांत करने में पुलिस जुटी थी।

विज्ञापन


जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुंगेसर गांव निवासी और एक्स आर्मी मैन भीमराम का पुत्र गुरुवार शाम को करवाचौथ की खरीदारी के लिए जिला मुख्यालय आया हुआ था। यहां युवक अपनी गाड़ी खड़ी कर सामान आदि  खरीदने के लिए चला गया।
विज्ञापन


इस दौरान उसकी बाइक सड़क के किनारे खड़ी थी। तभी गश्त पर निकले चौकी प्रभारी सारहू दल प्रताप सिंह ने सड़क पर किनारे खड़ी बाइक के बारे में लोगों से पूछताछ की। इस दौरान कोई बाइक के बारे में कुछ नहीं बता सका। इसके बाद दारोगा ने बाइक को कस्टडी में लेकर चौकी में पहुंचवा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान आदि खरीद कर लौटा भीम राम के बेटे को बाइक नदारद मिली। इस पर भीमराम अपनी बाइक की तलाश में जुट गया। तभी उसे पता चला कि उसकी बाइक को पुलिस उठाकर ले गई है। इस दौरान युवक चौकी पर पहुंचा, यहां पुलिस ने उसके साथ अभद्रता की। इस दौरान युवक वापस चला गया, और घटना से पिता को अवगत कराया।

बेटे के बताने पर भीम राम खुद साहू पुलिस चौकी पहुंचे। यहां दरोगा ने उनके साथ बदसलूकी की। बातों बातों में दरोगा ने उन पर हाथ छोड़ दिया, फिर क्या था। एक्स आर्मी मैन भीमराम ने दरोगा की पुलिस चौकी में जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिस चौकी में अफरा-तफरी मच गई। तभी किसी ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने पर सभी लोगों को घटना की जानकारी हुई। परिणाम स्वरूप देर शाम कोतवाली में एक्स आर्मी मैन भीमराम और पुलिस के बीच वार्ता चल रही थी। कोतवाल रामजी सिंह ने बताया कि वार्ता के बाद जैसा होगा उस तरह की प्रक्रिया की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed