{"_id":"63ea1c236bf73e18af074f49","slug":"fierce-fire-broke-out-in-yagya-mandap-in-durgakund-temple-complex-in-varanasi-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: दुर्गाकुंड मंदिर में यज्ञ के पंडाल में आग लगी, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: दुर्गाकुंड मंदिर में यज्ञ के पंडाल में आग लगी, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
Mon, 13 Feb 2023 07:13 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 13 Feb 2023 07:13 PM IST
सार
वाराणसी के दुर्गाकुंड मंदिर परिसर के यज्ञ मंडप में सोमवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। परिसर में मौजूद लोगों की सक्रियता से आग पर तत्काल काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
यज्ञ मंडप में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के दुर्गाकुंड मंदिर परिसर में यज्ञ के लिए बनाए गए पंडाल में हवन के दौरान सोमवार को आग लग गई। इसके चलते मौजूद श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। आननफानन दुर्गाकुंड में लगे पंप की मदद से मंदिर के पुजारियों और श्रद्धालुओं ने आग पर काबू पाया। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी भी पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।
विज्ञापन
आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या फिर हवन के दौरान निकली चिंगारी का तेज हवा के संपर्क में आना माना जा रहा है। दुर्गाकुंड मंदिर में इन दिनों चंडी यज्ञ का आयोजन किया गया है। सोमवार दोपहर बाद हवन का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान अचानक पंडाल में आग लग गई। इसके चलते पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में मौजूद पुजारियों और श्रद्धालुओं ने समीप ही स्थित कुंड में लगे पंप की मदद से लगभग 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि जन-धन की हानि नहीं हुई है। दुर्गाकुंड मंदिर परिसर में मौजूद लोगों की सक्रियता से आग पर तत्काल काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन