फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Festival 2026: Rangbhari Ekadashi will be celebrated on February 27th and Dev Deepawali on November 24th

Festival 2026: 27 फरवरी को रंगभरी और 24 नवंबर को देव दीपावली, विश्वनाथ मंदिर ने 43 व्रत-पर्वों की जारी की सूची

Sat, 03 Jan 2026 01:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 03 Jan 2026 01:55 PM IST
सार

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर ने 43 व्रत और त्योहारों की सूची जारी की है। इसके तहत 27 फरवरी को रंगभरी एकादशी और 24 नवंबर को देव दीपावली पड़ेगी।  

विज्ञापन
Festival 2026: Rangbhari Ekadashi will be celebrated on February 27th and Dev Deepawali on November 24th
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट की ओर से नए साल के 43 पर्वों और व्रतों की सूची जारी कर दी गई है। मंदिर के मुताबिक 2026 में काशी से जुड़े त्योहारों में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को होगी। इससे पहले 14 जनवरी को मकर संक्रांति पड़ेगी। 23 जनवरी को वसंत पंचमी मनाई जाएगी। ये जानकारी ट्रस्ट के आधिकारिक एप पर आगामी कार्यक्रम के नाम से एक सूची जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन


ट्रस्ट के कैलेंडर में 27 फरवरी को रंगभरी एकादशी और तीन मार्च को काशी में रंगोत्सव का आयोजन होगा। जबकि 27 को पूरे देश में आमलकी एकादशी होगी। 25 मई को गंगा दशहरा, 16 जुलाई को लक्खा मेले में शुमार रथयात्रा मेला होगा। 10 अक्तूबर को पितृ विसर्जन, नौ नवंबर को अन्नकूट और 24 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी। उसी दिन कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक जयंती भी होगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; आस्था: छह घंटे मंदिर छोड़ नगर भ्रमण पर निकलीं मां मंगला गौरी, दो हजार ड्योढ़ी पर हुई आरती; 151 कन्याओं का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस साल के प्रमुख 43 व्रत और पर्व  

  • मकर संक्रांति : 14 जनवरी (बुधवार)
  • वसंत पंचमी : 23 जनवरी (शुक्रवार)
  • महाशिवरात्रि : 15 फरवरी (रविवार)
  • रंगभरी एकादशी : 27 फरवरी (शुक्रवार)
  • होली रंगोत्सव (काशी में) : 3 मार्च (मंगलवार)
  • होली रंगोत्सव (काशी से अन्यत्र) : 4 मार्च (बुधवार)
  • चैत्र नवरात्र प्रारंभ : 19 मार्च (बृहस्पतिवार)
  • श्री रामनवमी : 27 मार्च (शुक्रवार)
  • मेष संक्रांति : 14 अप्रैल (मंगलवार)
  • श्री परशुराम जयंती : 19 अप्रैल (रविवार)
  • अक्षय तृतीया : 20 अप्रैल (सोमवार)
  • आदि जगद्गुरु शंकराचार्य जयंती : 21 अप्रैल (मंगलवार)
  • बुद्ध पूर्णिमा : एक मई (शुक्रवार)
  • गंगा दशहरा : 25 मई (सोमवार)
  • रथयात्रा : 16 जुलाई (बृहस्पतिवार)
  • गुरु पूर्णिमा : 29 जुलाई (बुधवार)
  • नाग पंचमी : 17 अगस्त (सोमवार)
  • रक्षाबंधन/संस्कृत दिवस : 28 अगस्त (शुक्रवार)
  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : 4 सितंबर (शुक्रवार)
  • हरितालिका तीज व्रत : 14 सितंबर (सोमवार)
  • श्री अनंत चतुर्दशी व्रत : 25 सितंबर (शुक्रवार)
  • श्री विश्वकर्मा पूजा : 17 सितंबर (गुरुवार)
  • महालयारंभ (पितृ पक्ष प्रारंभ) : 27 सितंबर (रविवार)
  • महालक्ष्मी व्रत (पूर्ण) : 3 अक्तूबर (शनिवार)
  • जीवित्पुत्रिका व्रत : 3 अक्तूबर (शनिवार)
  • पितृ विसर्जन (अमावस्या) : 10 अक्तूबर (शनिवार)
  • शारदीय नवरात्र आरंभ : 11 अक्तूबर (रविवार)
  • महाअष्टमी व्रत : 18 अक्तूबर (रविवार)
  • महानवमी व्रत : 19 अक्टूबर (सोमवार)
  • श्री विजयादशमी/नवरात्र पारण : 20 अक्तूबर (मंगलवार)
  • शरद पूर्णिमा : 25 अक्तूबर (रविवार)
  • संकट गणेश चतुर्थी (करवाचौथ) : 29 अक्तूबर (बृहस्पतिवार)
  • धन्य त्रयोदशी (धनतेरस) : 6 नवंबर (शुक्रवार)
  • दीपावली/महालक्ष्मी पूजा/महाकाली पूजा : 8 नवंबर (रविवार)
  • अन्नकूट : 9 नवंबर (सोमवार)
  • गोवर्धन पूजा : 9 नवंबर (सोमवार)
  • भैया दूज : 11 नवंबर (बुधवार)
  • सूर्यषष्ठी व्रत (छठ) : 15 नवंबर (रविवार)
  • अक्षय नवमी : 18 नवंबर (बुधवार)
  • श्री हरिबोधिनी एकादशी (देवउठनी) : 20 नवंबर (शुक्रवार)
  • बैकुंठ चतुर्दशी/विश्वनाथ प्रतिष्ठा दिवस : 23 नवंबर (सोमवार)
  • कार्तिक पूर्णिमा/गुरु नानक जयंती : 24 नवंबर (मंगलवार)
  • देव-दीपावली : 24 नवंबर (मंगलवार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed